Delhi NCR Rain Alert: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. जगह-जगह मंदिर सजाए जा रहे हैं और तैयारियां चल रही है. हर साल जन्माष्टमी के दिन बारिश जरूर होती है. इस बार भी बारिश होने की संभावना है. अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि आज दिल्ली-एनसीआर में बादल बरसने के पूरे आसार हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जानें आज कहां-कहां बारिश होगी और दिल्ली-एनसीआर में दिनभर मौसम कैसा रहेगा.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में सुबह तो धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर के बाद मौसम करवट ले सकता है. शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. दोपहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है. अगर आप इस समय बाहर जा रहे हैं तो छाता जरूर लेकर जाएं. वहीं रात 9 बजे के बाद एक बार फिर बारिश होने की पूरी संभावना है. इसलिए जो लोग जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर जाने के बारे सोच रहे हैं, वे मौसम के अनुसार ही अपनी योजना बनाएं
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश भर के 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज देश भर के 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है.
- मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है.
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है.
- पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है.
- पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद है.
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद है.
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.
- छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (विदर्भ और कोंकण क्षेत्र) और तटीय कर्नाटक में भी आज खराब मौसम और भारी बारिश की उम्मीद है.
झारखंड के 11 जिलों में कम हुई बारिश, पाकुड़ में 54 प्रतिशत की कमी, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
News Source: PTI
