Delhi Police Advisory: आज 20 जुलाई का दिन राजधानी दिल्ली के लिए बहुत ही खास होने वाला है. कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थक आज जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च करेंगे. दिल्ली सरकार द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद यह प्रदर्शन और तेज हो गया है. जंतर-मंतर पर जनता का आना जारी है. ऐसे में संसद के मॉनसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सीजेपी और उनके समर्थकों को मार्च या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एडवायजरी जारी कर जानकारी दी है कि नई दिल्ली में 163 लागू कर दी गई है.
भीड़ इकट्ठा करने पर रोक
दिल्ली पुलिस ने लिखा, CJP के 20.07.2026 (सोमवार) को पार्लियामेंट तक मार्च करने की खबरों को देखते हुए, दिल्ली पुलिस यह साफ तौर पर बताती है कि ऐसे किसी भी प्रोटेस्ट मार्च/जुलूस के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है और न ही दी गई है. नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में सेक्शन 163 BNSS (पहले सेक्शन 144 CrPC) के तहत रोक लगी हुई है. इसके मुताबिक, जंतर-मंतर पर तय स्थान के अलावा कहीं भी प्रदर्शन, मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह रोक है.
🚨Prohabitory orders u/s 163 BNSS are in force in New Delhi District except designated protest site at Jantar Mantar Road.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 19, 2026
Further, no permission has been sought or granted for any proposed march to Parliament on 20 July 2026.
Citizens are advised not to participate in any… pic.twitter.com/aUio5slVM6
पब्लिक एडवायजरी में लिखा गया, पार्लियामेंट का सेशन 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, इसलिए पब्लिक सेफ्टी और जरूरी सरकारी जगहों की सेफ्टी पक्का करने के लिए कड़े सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं. इन रोक के ऑर्डर को तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति सेक्शन 223 BNS और कानून के दूसरे लागू नियमों के तहत केस का सामना कर सकता है. दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का सम्मान करें, किसी भी बिना इजाजत के इकट्ठा होने या मार्च में हिस्सा न लें और पब्लिक में शांति, सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें.
इन रास्तों पर प्रभावित होगा ट्रैफिक
प्रशासन ने संसद परिसर के आसपास भारी ट्रैफिक और सख्त पाबंदियों की चेतावनी दी है. नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को समय से पहले सफर की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. इस दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और पंडित पंत मार्ग सहित आसपास के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. सीजेपी के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवायजरी ने यह साफ कर दिया है कि वे सीजेपी के मार्च को सफल नहीं होने देंगे. फिलहाल रविवार को भी जनता का आना जारी है. अब देखना होगा कि सीजेपी के मार्च को किस तरह रोका जाता है.
News Source: PTI
