Home Latest News & Updates संसद घेरने की तैयारी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, बंद रहेंगे कई मुख्य रास्ते, ये गोल-चक्कर बनेंगे जी का जंजाल

संसद घेरने की तैयारी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, बंद रहेंगे कई मुख्य रास्ते, ये गोल-चक्कर बनेंगे जी का जंजाल

by Sanjay Kumar Srivastava 19 July 2026, 7:30 PM IST
19 July 2026, 7:30 PM IST
सावधान! संसद घेरने की तैयारी में 'कॉकरोच जनता पार्टी', बंद रहेंगे कई मुख्य रास्ते, ये गोल-चक्कर बनेंगे जी का जंजाल, निकलने से पहले देखें रूट

Delhi Traffic: संसद के मॉनसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को विशेष एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने संसद परिसर के आसपास भारी ट्रैफिक और सख्त पाबंदियों की चेतावनी दी है. नई दिल्ली क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को समय से पहले सफर की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. इस दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आज़ाद रोड, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और पंडित पंत मार्ग सहित आसपास के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को मुख्य जंक्शन और गोल-चक्करों से बचने की सलाह भी दी है. इनमें विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन गोल-चक्कर, सुनहरी मस्जिद गोल-चक्कर, पटेल चौक गोल-चक्कर, बूटा सिंह गोल-चक्कर, प्राइम चौक गोल-चक्कर, GRG गोल-चक्कर और जलेबी चौक गोल-चक्कर शामिल हैं. वैकल्पिक रास्तों के तौर पर यात्रियों को जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस में आउटर सर्कल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, RML गोल-चक्कर, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. गाड़ी चलाने वालों से कहा गया है कि वे सब्र रखें, ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें और अहम चौराहों पर तैनात ट्रैफ़िक कर्मियों का सहयोग करें.

गाड़ियों की हो रही सघन जांच

सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेड्स मज़बूत किए हैं. अहम एंट्री प्वाइंट्स पर गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है.सूत्रों के मुताबिक, CJP मार्च से पहले पुलिस ने नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई एंट्री प्वाइंट्स को हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में बदल दिया है. यहां मल्टी-लेयर बैरिकेड्स, बेहतर निगरानी, ​​एंटी-सबोटाज जांच और चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. पुलिस सूत्र ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक एहतियाती इंतज़ाम किए गए हैं.

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात

नई दिल्ली आने वाली हर गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है. अहम जगहों पर अतिरिक्त पिकेट बनाए गए हैं और रिज़र्व फ़ोर्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में CCTV निगरानी भी बढ़ा दी गई है. सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और दूसरी अहम जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं. पुलिस सूत्रों ने कहा कि संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में किसी को भी विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. यह कड़ी निगरानी इसलिए बढ़ाई गई है कि CJP ने NEET में कथित गड़बड़ियों के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च का ऐलान किया है.

सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल के इलाज में हस्तक्षेप से इनकार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?