FIFA World Cup 2026 Winner: 48 टीमें, 104 मैच और 1248 खिलाड़ियों के साथ 11 जून से शुरू हुआ फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) अब करीब 39 दिनों के बाद फाइनल के महामुकाबले के साथ संपन्न हो चुका है. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जो इन तीन देशों के कुल 16 शहरों के 16 स्टेडियम में खेला गया.
अब दुनिया को फीफा विश्व कप 2026 के विजेता के रूप में स्पेन की टीम मिल चुकी है. जी हां, पिछली बार की विजेता टीम अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन ने अपना करीब 16 वर्षों का सुखा खत्म कर लिया है और अब वह एक बार फिर से फीफा विश्व कप की चैंपियन बन चुकी है.
Champions.#FIFAWorldCup pic.twitter.com/h7BTVx8R6A
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
स्पेन की अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत
फ्रांस को हराकर स्पेन और इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी. भारतीय समयानुसार, फीफा विश्व कप फाइनल का मुकाबला 20 जुलाई सोमवार को 12:30AM (रात) ईस्ट रदरफोर्ड न्यू जर्सी में खेला गया.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (अमेरिकी समयानुसार) को वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दिलाई. बॉल पर कब्जे और शॉट लेने के मामले में स्पेन का दबदबा रहा. लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना ने जैसे-तैसे मैच को एक्स्ट्रा टाइम तक खींचने में कामयाबी हासिल की. एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे 15-मिनट के हिस्से की शुरुआत में ही, टोरेस ने बॉक्स में उछलती हुई गेंद पर झपट्टा मारा और अपने बाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को क्रॉसबार के ठीक नीचे नेट के अंदर पहुंचा दिया.

फाइनल मुकाबले से पहले दोनों कप्तानों ने क्या कहा था?
फीफा विश्व कप फाइनल के मुकाबले से पहले स्पेन और अर्जेंटीना की टीम के कप्तानों ने खास बाते कहीं थीं. स्पेन के कप्तान रोड्री ने कहा था, “मैंने सेमीफाइनल से पहले अपने साथियों से कहा था कि हमें हार के डर से ज्यादा जीत की भूख रखनी होगी. फाइनल में भी हम यही करने की कोशिश करेंगे.” वहीं, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने कहा था, “मैंने कई बार कहा है, हम कभी भी लड़ना बंद नहीं करते. मुझे अब कुछ नहीं साबित करना.”
2010 के बाद 2026 में स्पेन बना चैंपियन
बता दें कि स्पेन की टीम 2010 के बाद अब 2026 में फीफा विश्व कप जीतकर चैंपियन बनी है. स्पेनिश टीम अब तक दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, और दोनों ही बार (2010, 2026) में विश्व कप को जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया है.
वहीं, अर्जेंटीना की टीम 7वीं बार फाइनल में पहुंची थी. हालांकि, इसमें उसको हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले अर्जेंटीना कुल तीन बार 1978, 1986 और 2022 में फीफा विश्व कप को अपने नाम किया है. अर्जेंटीना को 2026 से पहले 1930, 1990 और 2024 में हार का सामना करना पड़ा था.
सबसे अधिक बार ब्राजील ने जीता है विश्व कप
बता दें कि फीफा विश्व कप को सबसे अधिक बार ब्राजील ने जीता है. यह देश साल 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में कुल 5 बार फीफा विश्व कप का विजेता रहा है. जर्मनी ने फीफा विश्व कप को कुल 4 बार जीता है, इसने 1954, 1974, 1990 और 2014 में जीत हासिल की है. इटली भी कुल 4 बार फीफा विश्व कप को जीता है. इसने 1934, 1938, 1982 और 2006 में जीत दर्ज की.
फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा विश्व कप को जीता था. उरुग्वे ने भी दो बार फीफा विश्व कप को जीता है. इसने 1930 और 1950 में यह जीत हासिल की थी. वहीं, इंग्लैंड (1966 में) ने फीफा विश्व कप को एक बार जीता है.
FIFA World Cup 2026: 48 टीमें, 104 मैच और 1248 खिलाड़ी; शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ
News Source: PTI
