Home Top News महोत्सव में छाया मातम: कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 की मौत, 25 लोग घायल

महोत्सव में छाया मातम: कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 की मौत, 25 लोग घायल

by Neha Singh 18 October 2026, 8:12 AM IST (Updated 18 October 2026, 8:29 AM IST)
18 October 2026, 8:12 AM IST (Updated 18 October 2026, 8:29 AM IST)
Kolkata Pandal Stampede

Kolkata Pandal Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा का महोत्सव मातम में बदल गया. शनिवार रात को उत्तरी कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार इस साल कई परिवारों के लिए सबसे बुरा सपना साबित हुआ.

25 लाख के मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से साझा किया गया, “उत्तरी कोलकाता के चोरबागन पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए. मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, DGP और CP के साथ मिलकर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को 25 लाख रुपये का मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है. दुर्घटना का कारण और पंडाल में भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था कैसी थी, इन सब पहलुओं की जांच STF से कराई जाएगी. लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1800 345 5678 जारी किया गया है”

बारिश होने के बाद मची भगदड़

महा सप्तमी की शाम को लगभग 7:40 बजे पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ थी. अचानक जोरों की बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए, कतार में खड़े लोग और बाहर मौजूद लोग पंडाल के अंदर भागने लगे. पंडाल के अंदर आने और बाहर निकलने के रास्ते काफी छोटे और संकरे थे. इसके अलावा, वहां रोशनी का भी कोई उचित इंतजाम नहीं था. जब बाहर से लोग धक्का देते हुए अंदर आए, तो अंदर भीड़ बहुत ज्यादा हो गई. इसी दौरान पंडाल का एक लकड़ी का हिस्सा ढह गया. इसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई, लोग चिल्लाने लगे और बाहर निकलने के लिए भागने लगे. इसी भगदड़ में 19 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा “कोलकाता में भगदड़ की घटना दुखद है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, “कोलकाता में हुई भगदड़ से गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

एक हंसता-खेलता परिवार खत्म : ग्रेटर नोएडा में माता-पिता समेत तीन बच्चों का मिला शव, 5 की मौत से इलाके में मातम

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?