Home Top News परविंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, गुस्साई भीड़ ने दुकान में लगाई आग

परविंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, गुस्साई भीड़ ने दुकान में लगाई आग

by Neha Singh 14 October 2026, 1:47 PM IST
14 October 2026, 1:47 PM IST
Mansa Bulldozer Action

Mansa Bulldozer Action: पंजाब के मनसा में ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को गोली मारने वाले आरोपी के घर पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया है. आज सुबह आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया है. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया है. इस कार्रवाई से इलाके में तनाव बढ़ गया है. वहीं दूसरी ओर झोटा की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की फार्मेसी की दुकान में आग लगा दी है. उसने इसी दुकान में झोटा को गोली मारी थी.

निहंगों ने घर में की तोड़फोड़

मानसा के SSP वैभव चौधरी ने कहा, “हम यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आए हैं. प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है. हमें इस बारे में सूचना मिली थी, इसलिए हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स के साथ यहां आए हैं. अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मिली थी और उसी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है. ” बुल्डोजर एक्शन से पहले निहंग सिखों ने जमकर बवाल किया. उन्होंने घर में तोड़फोड़ की, सामान बाहर फेंका और घर में आग लगा दी. मानसा में झोटा की हत्या को लेकर लगातार आक्रोश देखा जा रहा है.

राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी

पंजाब पुलिस ने बुधवार को राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सालासर स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) शंकर लाल भारी के अनुसार, आरोपी शार्पशूटर को सालासर बालाजी मंदिर के पास स्थित श्री गंगानगर धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया, जहां वह भेष बदलकर छिपा हुआ था. आगिरफ्तारी के बाद, पंजाब पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की आगे की जांच चल रही है.

दुकान में मारी गोली

एक दिन पहले परविंदर झोटा की हत्या की खबर सामने आई थी, जो ड्रग्स के खिलाफ अपनी सक्रियता के लिए पहचाने जाने थे. केमिस्ट दुकान के मालिक अश्विनी ने गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झोटा एक दुकानदार से बहस करते नजर आ रहे हैं. बहस के बीच दुकानदार ने बंदूक निकाली और गोली चला दी. झोटा वहीं गिर जाते हैं और दुकानदार मौके से फरार हो जाता है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़ा गया परविंदर झोटा की हत्या का आरोपी, पुलिस ने सालासर बालाजी मंदिर के पास दबोचा

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?