Home Top News मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई कार, 2 स्कूली बच्चों समेत 3 की मौत

मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई कार, 2 स्कूली बच्चों समेत 3 की मौत

by Neha Singh 17 July 2026, 11:53 AM IST (Updated 17 July 2026, 12:02 PM IST)
17 July 2026, 11:53 AM IST (Updated 17 July 2026, 12:02 PM IST)
Murshidabad Train Accident

Murshidabad Car Accident: शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. एक पूल कार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिसमें दो स्कूली बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. ईस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कर्ण सुबरना रेलवे स्टेशन के पास एक लेवल-क्रॉसिंग गेट पर सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में पूल कार ड्राइवर समेत तीन और लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गेटमैन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

गेटमैन की लापरवाही से हुआ हादसा

ईस्टर्न रेलवे के अधिकारी ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग के गेटमैन को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, “बच्चों को स्कूल ले जा रही पूल कार, कटवा से करीब 48 km दूर कर्ण सुबरना स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट पर रेल लाइन पार कर रही थी, तभी लोकल ट्रेन ने गाड़ी को टक्कर मार दी.” उन्होंने बताया कि घायलों को पहले एक लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भेज दिया गया. दो बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है.

टीम कर रही हादसे की जांच

चश्मदीदों के मुताबिक, लेवल क्रॉसिंग गेट खुला था और एक कार उसे पार करने की कोशिश कर रही थी. अचानक आई ट्रेन ने कार को टक्कर मार दी और यह भयानक हादसा हुआ. ER अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए 10 लोगों की एक टीम मौके पर गई थी. टीम इस बात की जांच करेगी कि जब ट्रेन आ रही थी तो लेवल क्रॉसिंग गेट क्यों खुला था. ड्यूटी पर तैनात गेटकीपर उस समय अपनी पोस्ट से क्यों गायब था या टक्कर के समय वह असल में कहां था. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ईस्टर्न रेलवे के हावड़ा डिवीजन के अजीमगंज-कटवा सेक्शन में ट्रेन सर्विस पर असर पड़ा है.

मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हर मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बहरामपुर में हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि जान का नुकसान दुखद है, लेकिन बच्चों की मौत और भी दिल दहला देने वाली है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस घटना की जांच जरूरी है और उन्हें भरोसा है कि रेलवे अलग से जांच करेगा.

यूपी के रामपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?