Nursery Girl Abuse: पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की तीन साल की नर्सरी की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण के लिए एक स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 19 अगस्त को तब सामने आई जब बच्ची के परिवार ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट देखी. पूछताछ करने पर, बच्ची ने कथित तौर पर अपनी मां को स्कूल के एक “गंदे अंकल” के बारे में बताया जो उसे चॉकलेट दे रहा था. पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाई गईं, तब उसने आरोपी की पहचान की.
बच्ची का बाथरूम तक पीछा किया
POCSO एक्ट की संबंधित धारओं के तहत FIR दर्ज की गई और आरोपी को स्कूल कैंपस से अरेस्ट कर लिया गया. आरोपी लगभग आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था और कथित तौर पर बच्ची का बाथरूम तक पीछा किया और फिर उसका यौन शोषण किया. एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बच्ची के साथ चार बार शोषण किया गया. आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए वीडियो मिले हैं. पूरे स्कूल कैंपस से CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है.
सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर साधा निशाना
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना की. उन्होंने राजधानी दिल्ली में नाबालिगों के साथ हो रहे यौन शोषण और रेप के मामलों में सरकार पर बेपरवाह रहने का आरोप लगाया. उन्होंने पोस्ट में कहा “लेडी सीएम के अंडर चाइल्ड रेप कैपिटल. कल की खबर – प्ले स्कूल में 3 साल के लड़के के साथ यौन शोषण हुआ. आज की खबर – 3 साल की लड़की के साथ उसके स्कूल वैन ड्राइवर ने यौन शोषण किया. आज की दूसरी खबर – चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने 15 साल की लड़की के साथ रेप किया. ऐसी घटनाओं पर उनकी प्रतिक्रिया बहुत ही बेपरवाह रहा है.”
CM Rekha Gupta’ Govt’s conduct regarding child r@pes in Delhi has been insensitive & disgusting. pic.twitter.com/IFjw7lXhrd
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 31, 2026
उन्होंने आगे और मामले गिनवाते हुए कहा, जनकपुरी के एक प्राइवेट स्कूल में 57 साल के हेड क्लर्क ने बच्ची के साथ बलात्कार किया. उस स्कूल में रेखा गुप्ता कार्यक्रमों में जाती रही हैं. इसके बावजूद सीएम रेखा ने इस मामले कोई रिएक्शन नहीं दिया. उनकी पोस्ट में लिखा था, “सीएम रेखा की सरकार और उनके मंत्री ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की, जबकि जांच रिपोर्ट में स्कूल मैनेजमेंट द्वारा POCSO के गंभीर उल्लंघन दिखाए गए थे.”
News Source: PTI
