Delhi AQI Today: कल रविवार को दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता (AQI) में काफी सुधार आया था, लेकिन आज फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. जानें आज आपके इलाके में कितना एक्यूआई है.
1 December, 2025
Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली में रहने वालों को जीना मुहाल हो गया है. प्रदूषण के जहर ने हमारी सांसों कों संकट में डाल दिया है. प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा. कल रविवार को दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता (AQI) में काफी सुधार आया था, लेकिन आज फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. लोग भी सोशल मीडिया पर और प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सरकार द्वारा पानी छिड़कना और क्लाउड सीडिंग जैसी तमाम कोशिशों के बावजूद वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है.
आज कितना है दिल्ली का एक्यूआई
आज सोमवार को दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं कल सुबह यह एक्यूआई 268 दर्ज किया गया था. आज फिर वायु प्रदूषण अपनी स्थिति में लौट आया है. शास्त्री भवन के पास एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पानी छिड़कने वाले ट्रकों की मदद से भी प्रदूषण में सुधार करने की कोशिश की जा रही है. NCR के दूसरे शहरों में हालत और भी खराब है, ग्रेटर नोएडा में AQI सबसे ज़्यादा 407, नोएडा में 397 और गाजियाबाद में 395 रिकॉर्ड किया गया.
VIDEO | Delhi: Anti-smog guns are being used near Shastri Bhawan as water-sprinkling trucks aim to tame pollution while the national capital copes with a ‘very poor’ AQI.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/bbnOxJP9lH
जानें अपने इलाके का हाल
| जगह | AQI (सुबह 9 बजे) |
|---|---|
| अलीपुर, दिल्ली | 290 |
| आनंद विहार, दिल्ली | 328 |
| अशोक विहार, दिल्ली | 313 |
| आया नगर, दिल्ली | 256 |
| बवाना, दिल्ली | 343 |
| बुराड़ी क्रॉसिंग, दिल्ली | 308 |
| सीआरआरआई मथुरा रोड, दिल्ली | 291 |
| चांदनी चौक, दिल्ली | 308 |
| डीटीयू, दिल्ली | 305 |
| डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली | 305 |
| द्वारका सेक्टर-8, दिल्ली | 319 |
| आईजीआई एयरपोर्ट (टी3), दिल्ली | 254 |
| आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन, दिल्ली | 318 |
| आईटीओ, दिल्ली | 310 |
| जहांगीरपुरी, दिल्ली | 322 |
| जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली | 313 |
| लोदी रोड, दिल्ली (IITM) | 264 |
| लोदी रोड, दिल्ली (IMD) | 278 |
| मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली | 268 |
| मंदिर मार्ग | 206 |
| मुंडका, दिल्ली | 330 |
| एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली | 211 |
| नजफगढ़, दिल्ली | 276 |
| नरेला, दिल्ली | 286 |
| नेहरू नगर, दिल्ली | 356 |
| नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय | 282 |
| ओखला फेज-2, दिल्ली | 302 |
| पटपड़गंज, दिल्ली | 315 |
| पंजाबी बाग, दिल्ली | 329 |
| पूसा, दिल्ली (DPCC) | 322 |
| पूसा, दिल्ली (IMD) | 299 |
| आर. के. पुरम, दिल्ली | 340 |
| रोहिणी, दिल्ली | 342 |
| शादिपुर, दिल्ली | 324 |
| सिरिफोर्ट, दिल्ली | 308 |
| सोनीया विहार, दिल्ली | 319 |
| श्री अरविंदो मार्ग, दिल्ली | 269 |
| विवेक विहार, दिल्ली | 324 |
| वज़ीरपुर, दिल्ली | 326 |
सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
आज कैसा रहेगा मौसम
दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड का एहसास बढ़ गया है. पानी बिल्कुल बर्फ बन गया है. आज दिन में तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन रात में तापमान में ज्यादा गिरावट आ सकती है. 1 दिसंबर को रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- प्रेम की अनोखी मिसाल: नांदेड़ में युवती ने प्रेमी के शव से रचाई शादी, पिता-भाई पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार
