Home Latest News & Updates सोनार बांग्ला का संकल्प: बुलडोजर पोस्टरों के बीच गरजे योगी, बोले- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा

सोनार बांग्ला का संकल्प: बुलडोजर पोस्टरों के बीच गरजे योगी, बोले- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा

by Rajeev Ojha
0 comment
सोनार बांग्ला का संकल्प: बुलडोजर पोस्टरों के बीच गरजे योगी, बोले- 4 मई को सूबे में लहराएगा भगवा

Yogi in West Bengal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को भगवा लहराएगा.

Yogi in West Bengal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को भगवा लहराएगा. उन्होंने इशारों में ममता और अभिषेक बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि बुआ-भतीजा बंगाल का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां उर्दू चलेगी. कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं कर सकता. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि टीएमसी के जो लोग बंगाली अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें बता दो कि बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है. सीएम योगी जोरासांको विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे. यहां आए अधिसंख्य लोग हाथ में बुलडोजर का पोस्टर लिए हुए थे.

बीजेपी जीत रही 80% सीटें

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को है. कहा कि पहले चरण में बीजेपी 80 फीसदी सीटें जीत रही है. जब 4 मई को परिणाम आएंगे तो बंगाल में भगवा ध्वज लहराया जाएगा. बंगाल का अंधकार समाप्त होगा, बंगाल फिर से ‘सोनार बांग्ला’ बनकर अपनी पहचान स्थापित करेगा. सीएम योगी ने कहा कि यह गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की ठाकुरबाड़ी का क्षेत्र है. साहित्य के लिए पहले भारतीय के रूप में गुरुदेव की गीतांजलि को नोबल पुरस्कार मिला. गुरुदेव के हैरिटेज परिसर में जहां रवींद्र नाथ ठाकुर व भारत माता की प्रतिमा व फोटो लगनी चाहिए थी, वहां टीएमसी के गुंडों ने जबरन कब्जा कर ममता दीदी का फोटो लगा दिया. यह भारतीयता व बंगाल की अस्मिता का अपमान है.

30 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगार

योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने इसे लूटा, फिर कम्युनिस्टों ने नोचा और 15 वर्ष से टीएमसी के गुंडे बंगाल को कंगाल बनाने के सारे यत्न कर रहे हैं. ज्ञान की धरा बंगाल बेरोजगारी के अंधकार में भटक रही है. 10 वर्ष में 7000 से बड़े उद्योग, हजारों एमएसएमई यूनिट बंद हो गईं, 30 लाख से अधिक नौजवान बेरोजगार हो गए, फिर भी ममता सरकार सोई है. सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में दुर्गापूजा के समय कर्फ्यू लगता है. टीएमसी के गुंडे व्यापारियों से टैक्स वसूलते हैं. 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही अराजकता, दंगा, कर्फ्यू व उपद्रव था. टीएमसी की सहयोगी सपा के लोग गुंडा टैक्स वसूलते थे. राम का नाम लेने पर गोली-डंडा चलता था, पर आज यूपी में उपद्रव नहीं हो सकता. अब वहां रामनवमी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजन आदि का उत्सव होता है.

बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील

कहा कि यूपी के लोग रामराज्य के नए युग में जी रहे हैं. नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा है. वहां कोई माफिया सिर उठाता है तो बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली तोड़कर हाइवे बना देता है, गरीबों के आवास बना देता है. हमने अयोध्या, काशी, मथुरा व प्रयागराज को संवारा, लेकिन टीएमसी के गुंडे रवींद्र नाथ ठाकुर की पैतृक भूमि पर कब्जा कर रहे. जनसभा में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से जोरासांको से भाजपा उम्मीदवार विजय ओझा, मानिकतला से तापस रॉय, चौरंगी से संतोष पाठक, श्यामपुकुर से पूर्णिमा चक्रवर्ती, बेलेघाटा से पार्थ चौधरी, एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल को भारी मतों से जिताने की अपील की.

ये भी पढ़ेंः बंगाल फतह के लिए BJP का ‘खूंटा गाड़’ दांव, कम अंतर वाली 40 सीटों पर ‘साम-दाम-दंड-भेद’ का घेरा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?