Rohit Shetty: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.
1 February, 2026
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. एक अधिकारी ने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है और घटना के बाद बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंह हुई है. फायरिंग रात के लगभग 12:30 बजे हुई थी. अभी यह पता नहीं चला है कि घटना के समय फिल्ममेकर अपने घर पर थे या नहीं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
VIDEO | Mumbai: Police deployed after gunshots were reportedly fired at filmmaker Rohit Shetty's house late last night.#Mumbai #RohitShetty
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3jRzc3Z2Nn
घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
अधिकारी ने कहा, “किसी ने बिल्डिंग पर फायरिंग की है. जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं.” उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने बिल्डिंग पर चार राउंड फायरिंग की. जूहू पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के क्रम का पता लगाने के लिए बिल्डिंग के आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है और फॉरेंसिक साइंस टीम भी सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची.

कई सितारों के घर के बाहर हुई फायरिंग
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है और हमला क्यों हुआ, इसका उद्देश्य क्या था इसकी जांच की जा रही है. रोहित शेट्टी, उनकी टीम या उनके परिवार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. यह घटना सलमान खान के घर पर हुई ऐसी ही गोलीबारी के बाद हुई है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. कपिल शर्मा और एपी ढिल्लों जैसी अन्य जानी-मानी हस्तियों के साथ भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं. बता दें, शेट्टी अजय देवगन की “गोलमाल” और “सिंघम” फ्रेंचाइजी और शाहरुख खान अभिनीत “चेन्नई एक्सप्रेस” के लिए जाने जाते हैं.
News Source: PTI
यह भी पढ़ें- सावधान! मुंबई में रिटायर्ड ऑफिसर को CBI का डर दिखाकर ऐंठे 1.27 करोड़, 8 दिन तक रखा दहशत में
