Home Top News Budget की एक्साइटमेंट के बीच Share Market में उठापटक, सोने-चांदी हुए धड़ाम; जानें पूरा हाल

Budget की एक्साइटमेंट के बीच Share Market में उठापटक, सोने-चांदी हुए धड़ाम; जानें पूरा हाल

by Preeti Pal
0 comment
Budget की एक्साइटमेंट के बीच Share Market में उठापटक, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम; जानें पूरा हाल

Share Market: आज दुनियाभर के शेयर बाज़ार बंद है. हालांकि, बजट की वजह से रविवार के दिन भी इंडियन शेयर मार्केट खुली है. हालांकि, बजट शेशन की शुरुआत से पहले ही बाज़ार में काफी उठापटक दिखाई दी.

1 February, 2026

आज रविवार है और आमतौर पर इस दिन शेयर बाजार की छुट्टी होती हैं. लेकिन आज का दिन खास है क्योंकि संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश होने जा रहा है. इसी के चलते दलाल स्ट्रीट में भी हलचल है और स्पेशल ट्रेडिंग सेशन चल रहा है. हालांकि, बजट के बड़े फैसलों से पहले इन्वेस्टर्स थोड़े नर्वस दिख रहे हैं. इसके अलावा मार्केट के सभी बड़े इंडेक्स एक छोटे से दायरे में ही घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ऐसी रही शुरुआत

रविवार सुबह जब शेयर बाजार खुला तो इन्वेस्टर्स के चेहरों पर मुस्कान थी क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे. हालांकि, कुछ ही देर में ये जोश थोड़ा ठंडा पड़ गया. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,282.82 के लेवल पर डोलता दिखा. वहीं, एनएसई निफ्टी में भी ज्यादा मूवमेंट नहीं दिखा और ये करीब 8 अंक फिसलकर 25,312.75 पर आ गया. दूसरी तरफ MCX में गोल्ड और सिल्वर बुरी तरह से धड़ाम हुए. दोनों कीमती मेटल्स में 9 से 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. जहां गोल्ड 139,800 पर ट्रेड कर रहा है. तो वहीं, सिल्लर 24 हज़ार रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 26,897 प्रति किलो पर आ गिरी है.

यह भी पढ़ेंःAdani साम्राज्य पर फिर मंडराए संकट के बादल, अमेरिकी समन की खबरों से शेयर बाजार में मचा हड़कंप

फार्मा के नाम

आज की सुबह सन फार्मा के नाम रही. कंपनी के शानदार नतीजों ने इन्वेस्टर्स का दिल जीत लिया. दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 16 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसके शेयर करीब 3 प्रतिशत तक उछल गए. इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयर्स में भी अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली. वहीं, दूसरी तरफ आईटी की दिग्गज कंपनी इंफोसिस, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा जैसे शेयर्स पर दबाव दिखा और ये गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज का दिन ट्रेडर्स के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होगा. बजट में राजकोषीय नीति, सरकारी खर्च और अलग-अलग सेक्टर के लिए मिलने वाले खास फायदों से जुड़ी अनाउंसमेंट्स मार्केट की दिशा बदल सकती हैं. माना जा रहा है कि सरकार इस बार राजकोषीय घाटे का टारगेट जीडीपी का 4.3 से 4.4 प्रतिशत रख सकती है.

फॉरेन इन्वेस्टर्स

फॉरेन इन्वेस्टर्स की बात करें तो शुक्रवार को उन्होंने जमकर खरीदारी की और करीब 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, अमेरिकी बाजारों में पिछले सेशन में गिरावट देखी गई थी और आज एशियाई बाजार भी छुट्टी की वजह से बंद है. ऐसे में इंडियन बाजार पूरी तरह से बजट की अनाउंसमेंट्स पर ही टिका हुआ है. अब सबकी नजरें वित्त मंत्री के भाषण पर हैं कि वो आज अपनी पोटली से मिडिल क्लास और इन्वेस्टर्स के लिए क्या नया लेकर आती हैं. क्या बाजार बजट के बाद रॉकेट बनेगा या फिर बिकवाली का दबाव बढ़ेगा, ये जल्द पता चल जाएगा.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Gold-Silver की कीमतों में तगड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से धड़ाम, खरीदारी का यही है सही मौका?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?