Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं खेलने का एलान किया है. इस पर आईसीसी ने नाराजगी दायर की और सुनील गावस्कर ने कहा कि वह यूटर्न मारने में एक्सपर्ट हैं.
Pakistan Cricket Team : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है. इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है और इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान अपने रिटारयर्ड खिलाड़ियों की वापसी करता है और अचानक ही यूटर्न ले लेता है. पाकिस्तानी खिलाड़ी यू-टर्न लेने में माहिर है और वह कभी भी ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि शाहिद अफरीदी, मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं.
सुनील गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान के प्लेयर रिटायरमेंट का एलान करने के बाद पलटते रहे हैं. उन्होंने इस तरह के फैसले को भी उसी तरह से बना लिया है, जो उनके प्लेयर करते हैं. गावस्कर का मानना है कि आने वाले चार-पांच दिनों में जब दुनिया भर और उनके पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो जाएगी तो पाकिस्तान अपनी स्थिति को बदल देगा.
PCB अध्यक्ष ने लिया ये फैसला
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-स्टेज का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में आयोजित होगा. लेकिन एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की कि राष्ट्रीय टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. यह बयान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की तरफ से आया है. मोहसिन ने ये बात बांग्लादेश के समर्थन करने को लेकर दी है. इस पर गावस्कार ने कहा कि पाकिस्तान खिलाड़ियों के रिटायरमेंट को वापस लेने का इतिहास हर एक व्यक्ति जानता है. फैंस कहते हैं तो खिलाड़ी तुरंत लौट आते हैं और ऐसा ही कुछ 15 फरवरी से भी पहले हो सकता है.
दंड और पेनाल्टी का सामना करना होगा
इसके अलावा गावस्कर ने पाकिस्तान को संभावित आईसीसी दंड और पेनाल्टी के बारे में चेताया. उन्होंने कहा कि ICC ने हाइब्रिड मॉडल इसलिए बनाया ताकि भारत और पाकिस्तान एक वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल हो सके. साथ ही ये मेगा टूर्नामेंट में किसी तरह की समस्या न आए. गावस्कार ने बताया कि अगर पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ नहीं खेलना का ठोस कारण नहीं होता है तो आईसीसी बोर्ड उन पर सख्त कार्रवाई करेगा.
दूसरी तरफ आईसीसी ने भी पाकिस्तान की तरफ से दिए गए बयान पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला किसी फैंस और खेल नियम के हित में नहीं है. अंतरराष्ट्रीय बोर्ड ने पीसीबी को दीर्घकालिक और व्यापक परिणामों पर विचार करने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें- 200 करोड़ का नुकसान…, मैच बॉयकॉट करने पर ICC करवाएगा पाकिस्तान से भरपाई!
News Source- Press Trust of India
