UP NEWS: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक रोचक मामला सामने आया है. कक्षा सात में पढ़ने वाला बालक मोमोज खाने का शौकीन था. इसी शौक में बालक ने 85 लाख के गहने गंवा दिए.
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक रोचक मामला सामने आया है. कक्षा सात में पढ़ने वाला बालक मोमोज खाने का शौकीन था. इसी शौक में बालक ने 85 लाख के गहने गंवा दिए. बालक अकसर देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहे पर स्थित दुकान पर मोमोज खाने पहुंच जाता था. धीरे-धारे बालक की दोस्ती मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों से हो गई. इसके बाद युवकों ने बालक का विश्वास जीत लिया. मोमोज की दुकान लगाने वाले तीनों युवकों ने किशोर से कहा कि यदि उसके पास पैसा नहीं है तब भी वह मोमोज खाने दुकान पर आ जाया करे. इसी का फायदा उठाकर मोमोज लगाने वाले तीनों युवकों ने किशोर से 85 लाख के गहने ऐंठ लिए. मामला तब खुला जब किसी समारोह में जाने के लिए बहन ने आलमारी खोली तो देखा कि गहने गायब थे. गहनों की कीमत 85 लाख बताई जा रही है.
बहन को रोती देख किशोर ने बताई सारी बात
पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन युवकों ने एक किशोर का विश्वास जीतकर उसे मोमो खिलाने के बदले में 85 लाख रुपये के गहने ठग लिए. पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित रामपुर कारखाना पुलिस स्टेशन में लड़के के पिता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. भगवानपुर तिवारी गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया है कि देवरिया-कस्या रोड पर दुमरी चौराहा पर मोमो की दुकान चलाने वाले तीन युवक उनके परिवार के 85 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. मामला तब सामने आया जब किशोर की बहन ने किसी समारोह में जाने के लिए अपनी आलमारी खोली. अलमारी खोलने पर सारे गहने गायब थे. यह देख बहन परेशान हो गई. बहन को रोती देख किशोर ने सारी बात बता दी. परेशान परिवार वालों को सातवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि उसने गहने मोमोज खाने के बदले में दिए थे.
फरार आरोपियों की तलाश जारी
रामपुर कारखाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के पिता विमलेश मिश्रा वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी हैं. पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और विस्तृत जांच की जा रही है. एसएचओ ने बताया कि पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव में पढ़ाई करने वाले उनके बेटे से तीनों युवकों ने दोस्ती कर ली. उन्होंने बताया कि तीनों युवकों ने उनके बेटे को मोमोज खिलाए, जिसके बदले में बेटे ने उनके घर से गहने निकालकर उन्हें दे दिए. शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि ये गहने उसकी बहन के थे. थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है. पीड़ित ने तहरीर दी है. जांच की जा रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः एक पता, एक नंबर और 25 पासपोर्ट; गाजियाबाद में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पोस्टमैन समेत 26 पर FIR
News Source: Press Trust of India (PTI)
