Home Latest News & Updates चीन ने स्कैम ऑपरेशन के मामले में म्यांमार के 4 और लोगों को दी फांसी, 29 बिलियन डॉलर का था मामला

चीन ने स्कैम ऑपरेशन के मामले में म्यांमार के 4 और लोगों को दी फांसी, 29 बिलियन डॉलर का था मामला

by Sachin Kumar
0 comment
China 4 members Myanmar-based group crackdown scam operations

China Scam : चीन में स्कैम करने और दूसरे अपराधों में शामिल 4 लोगों को मौत की सजा दी है. इससे पहले वहां की कोर्ट ने 11 लोगों की फांसी का एलान किया था और स्कैम करने वाले गैर-कानूनी कसिनो भी चलाते थे.

China Scam : चीन में स्कैम करने वाले के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाता है और इसी बीच 4 लोगों को मौत की सजा दी. इन लोगों को 6 चीनी नागरिकों की मौत और म्यांमार से 29 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा स्कैम का दोषी माना गया था. इसके अलावा ये लोग जुए के भी धंधे में शामिल थे. दक्षिण चीन के शेन्जेन इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने सोमवार सुबह एक बयान में इन फांसियों की घोषणा की थी. हालांकि, ये साफ नहीं किया गया कि उन्हें कब फांसी दे दी गई.

11 लोगों का पहले ही कर दिया था एलान

इसके अलावा म्यांमार में स्कैम सेंटर चलाने के आरोपी 11 अन्य लोगों की फांसियों की घोषणा पिछले हफ्ते की गई थी. दूसरी तरफ शेन्जेन कोर्ट ने नवंबर में भी पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई थी और उन पर भी कसीनो चलाने का आरोप था. इस बीच कोर्ट ने कहा कि आरोपियों में से एक ग्रुप लीडर बाइ सुओचेंग की सजा सुनाए जाने के बाद बीमारी से मौत हो गई. इस ग्रुप से संबंध रखने वाले लोगों ने चीन की सीमा से लगे म्यांमार के कोकांग इलाके में इंडस्ट्रियल पार्क बनाए थे, जहां से उन पर टेलीकॉम चलाने का भी आरोप था. इसके अलावा ये ग्रुप किडनैपिंग, जबरन वसूली, जबरन वेश्यावृत्ति और ड्रग्स जैसे कार्यों में भी शामिल थे.

29 बिलियन से ज्यादा की धोखाधड़ी

कोर्ट ने कहा कि उन्होंने पीड़ितो से 29 बिलियन युआन से ज्यादा की धोखाधड़ी की और 6 चीनी नागरिकों की हत्या कर दी. कोर्ट में दायर एक बयान में कहा गया है कि उनके अपराध बेहद घिनौने थे, जिनके हालात और नतीजे बहुत गंभीर थे. इस बयान में आगे कहा गया है कि आरोपियों ने शुरू में अपने फैसले के खिलाफ अपील की थी और ग्वांगडोंग प्रांतीय हाई पीपल्स कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी थी.

जिन लोगों को फांसी दी गई है वह दक्षिण पूर्व एशिया में स्कैम ऑपरेशन्स पर बीजिंग की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं, जहां स्कैम एक बड़े बिजनेस का हिस्सा है. तस्करी और अपनी से काम करने वाले मजदूरों ने दुनिया भर के लोगों के साथ डिजिटल स्कैम किए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘बाबा’ पर बवाल, दुकान का हिंदू नाम रखने पर कोटद्वार में बजरंग दल का हंगामा, 3 FIR दर्ज

News Source- Press Trust of India

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?