Fashion Designer Career: अगर आपका फैशन सेंस जबरदस्त है और ट्रेंड से एक कदम आगे बढ़कर स्टाइल सेट करने का आइडिया है, तो आप फैशन की दुनिया में अपना नाम बना सकते हैं.
3 February, 2026
क्रिएटिविटी और स्टाइलिश चीजों की पूरी दुनिया में डिमांड है. कई बच्चे अपनी क्रिएटिविटी को पहचान नहीं पाते और समाज में अच्छे कहे जाने वाले करियर ऑप्शन चुनते हैं. लेकिन फैशन की दुनिया भी आपको सफलता और पैसे दोनों दे सकती है. क्रिएटिव और फैशनेबल लोगों के लिए फैशन डिजाइनिंग सबसे अच्छा करियर है. अगर आपका फैशन सेंस जबरदस्त है और ट्रेंड से एक कदम आगे बढ़कर स्टाइल सेट करने का आइडिया है, तो आप फैशन की दुनिया में अपना नाम बना सकते हैं. यहां फैशन डिजाइनर बनने का पूरा करियर रोडमैप दिया गया है.
क्रिएटिविटी और फैशन किसी को सिखाया नहीं जाता, यह लोगों का पैशन होता है. हालांकि आप दूसरे लोगों के पैशन और उनकी मदद से अपनी फैशन सेंस को बढ़ा सकते हैं. कपड़ों और ट्रेंड की दुनिया की बारीकी को सीखने में आपकी मदद करते हैं इंडस्ट्री के टॉप फैशन डिजाइनर. आप फैशन डिजाइनिंग का प्रोफेशनल कर सकते हैं. इसके लिए आप 12वीं के बाद किसी अच्छे संस्थान से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कुछ चुनिंदा कॉलेज ही करवाते हैं.

फैशन डिजाइनिंग के कोर्स
फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए आप बैचलर ऑफ डिजाइन(B.Des) या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. आप फैशन स्टाइलिंग, पैटर्न मेकिंग या बुटीक मैनेजमेंट जैसे स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. बैचलर ऑफ डिजाइन 4 साल का फुल टाइम कोर्स होता है. वहीं डिप्लोमा कोर्स 6 महीने से एक साल के अंदर पूरे हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आपने ग्रेजुएशन कर ली है तो आप मास्टर्स ऑफ डिजाइन (M.Des) या पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं.
क्या पढ़ाया जाता है
इन कोर्सस में आपको फैशन इलस्ट्रेशन एंड स्केचिंग, पैटर्न मेकिंग एंड गार्मेट कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल साइंस एंड फ्रैब्रिक नॉलेज, कंप्यूटर-एडेड डिजाइन, पोर्टफोलियो डेवेलपमेंट और फैशन मार्केटिंग के बारे में पढ़ाया जाता है.आसान भाषा में कहें तो आपका कपड़े के बारे में कपड़े की स्केचिंग के बारे में, पैटर्न के बारे, स्टिचिंग के बारे में और स्टाइलिंग के बारे में पढ़ाया जाता है.

कहां से करें कोर्स
फैशन डिजाइनिंग के लिए सबसे पहले नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ़ फ़ैशन टेक्नोलॉजी NIFT का नाम आता है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत भारत में इसके 20 कैंपस हैं. निफ्ट में एक साल की फीस लगभग 3 से 3.5 लाख रुपए है. यहां एंट्रेंस एग्जाम NIFTEE के जरिए एडमिशन होता है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन (NID) भी आपको फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करवाता है. यहां भी अलग से एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन होता है. NID की एक सेमेस्टर यानी 6 महीने की फीस लगभग सवा दो लाख है.
IIAD (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन) में स्टूडेंट्स को फैशन के साथ इंडस्ट्री और तकनीकी शिक्षा भी दी जाती है.
इसके अलावा Pearl Academy, Amity School of Fashion Technology, IMS Design and Innovation Academy, Satyam Fashion Institute, AAF भी फैशन डिजाइनिंग के कोर्स करवाते हैं. यहां एक साल की फीस लगभग 3 से 4 लाख होती है.
यह भी पढ़ें- अब Gen Z करेंगे धमाल; 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में सरकार बना रही कंटेंट क्रिएटर लैब
