UP Board Result: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हो गया. 90.42 प्रतिशत छात्र 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए, जबकि 80.38 प्रतिशत 12वीं में पास हुए.
UP Board Result: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को घोषित हो गया. 90.42 प्रतिशत छात्र 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जबकि 80.38 प्रतिशत 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए. हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया, जबकि बाराबंकी की अदिति दूसरे और सीतापुर की अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया. इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर की शिक्षा वर्मा ने पहला, बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया.
अमित साहू का यूपी में सातवां स्थान
यूपी बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में हापुड़ का रिजल्ट 90.77 और 12वीं का रिजल्ट 87.10 फीसदी रहा है. 12वीं में विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज के छात्र अनमोल ने 92.60 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया है. जबकि दसवीं में पिलखवा के केएमएसपीआईसी स्कूल के छात्र ऋषभ राणा ने 93.83 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है. यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर के परितोष इंटर कॉलेज के छात्रों का परचम लहराया. परितोष इंटर कॉलेज के 12वीं के अमित साहू का यूपी में सातवां स्थान मिला है. 96.20 प्रतिशत के साथ वह जिले के टॉपर भी बने है. हाईस्कूल में कानपुर का पूरे जनपद में चौथा स्थान है. हाईस्कूल का परिणाम 95.20 गया है.
दिशा पांडे बनीं कानपुर टॉपर
हाईस्कूल में कानपुर के पारितोष इंटर कॉलेज की दिशा पांडे 96.83 जिले की टॉपर बनीं हैं. यूपी में 6वें स्थान पर हैं. परितोष के अनुराग मिश्रा 96.67 सातवें, आलोक शाक्य और राज चौधरी 96.33 के साथ 9वें स्थान पर हैं. पारितोष इंटर कॉलेज की अंजली सोनकर 96.17 दसवें स्थान पर है. इस बार बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई है. उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है. बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस में जगह बनाई है और ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं.
नंदिना गुप्ता का प्रदेश में दूसरा स्थान
नंदिना गुप्ता ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इसी स्कूल की सुरभि यादव 97.00 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं. खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है. इन दोनों के 96.40 प्रतिशत अंक हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. छात्रा चमन जहां ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया. चमन ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ेंः खाली सीटों को भरने के लिए DU की नई पहलः लोकप्रिय पाठ्यक्रमों के साथ जुड़ेंगे कम नामांकन वाले विषय
News Source: PTI
