Home Latest News & Updates एक और पूर्व क्रिकेटर ने कहा दुनिया को अलविदा, 67 साल की उम्र में निधन; डेब्यू में ली थी हैट्रिक

एक और पूर्व क्रिकेटर ने कहा दुनिया को अलविदा, 67 साल की उम्र में निधन; डेब्यू में ली थी हैट्रिक

by Sachin Kumar
0 comment
Tony Pigott Passes Away:

Tony Pigott Passes Away: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का निधन पर हो गया. उनका क्रिकेट करियर करीब दो दशक रहा और उन्होंने इस दौरान 1000 से ज्यादा विकेट चटकाने का काम किया.

Tony Pigott Passes Away: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी पिगट का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. साल 1978 में उन्होंने सक्सेस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने पहला मुकाबला सरे के खिलाफ होव में खेला था. इस मैच की खास बात यह रही कि पिगॉट ने हैट्रिक लेकर सभी पूर्व क्रिकेटर और फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. तेज गेंदबाज टोनी पिगॉट ने इंग्लैंड के लिए भी एक मैच खेला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उन्होंने अपने करियर में एक हजार से ज्यादा विकेट भी लिए.

सक्सेस के लिए खेला 18 साल क्रिकेट

टोनी पिगट ने 18 साल तक सक्सेस के लिए क्रिकेट खेला और उसके बाद उन्होंने साल 1994 में सक्सेस का साथ छोड़कर सरे के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. हालांकि, बार-बार चोट लगने की वजह से वह ज्यादा काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाए और संन्यास का एलान कर दिया.

टेस्ट डेब्यू के लिए टाल दी शादी

पूर्व गेंदबाज का भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपने डेब्यू मैच में एक ऐसा कारनामा करके चौंका दिया… जिसको आज भी याद किया जाए तो हर कोई हैरान हो जाता है. साल 1983-84 में इंग्लैंड के लिए अपना इकलौता टेस्ट मैच खेला. उस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेल रही थी और उसी समय इंग्लिश टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए. इसके बाद टीम को पिगॉट की जरूरत पड़ी. इस मैच की खास बात यह रही कि पिगॉट को इसके लिए अपनी शादी तक टालनी पड़ी और उसी मैच के दौरान होनी थी.

इंजरी ने किया करियर खत्म

1994 में सक्सेस का साथ छोड़कर उन्होंने सरे टीम की तरफ से खेलना शुरू किया, लेकिन बैक इंजरी के कारण उन्होंने साल 1996 में संन्यास का एलान कर दिया. इसके बाद वह अपनी टीम सक्सेस की तरफ लौटे और उसके कोच बने. इसके बाद उनका क्रिकेट में योगदान नहीं रुका और अगले ही साल उनके सक्सेस का चीफ एग्जीक्यूटिव बना दिया गया. वहीं, पिगॉट के नेतृत्व में सक्सेस ने कई कामयाबों का हासिल किया. इसी कड़ी में 2003 में सक्सेस काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीतने में सफल रही.

कैसा रहा पिगॉट का करियर?

टोनी पिगॉट ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला साल 1995 में खेला था और उसके बाद वह सक्सेस के कोच बना दिए गए. अगर हम उनके करियर का बात करें तो उन्होंने 6500 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 1000 विकेट लेने का काम किया. तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 विकेट लेने के साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 672 विकेट चटकाए. इसके अलावा लिस्ट में 377 विकेट लिए और कुल मिलाकर उन्होंने 1051 विकेट लेने का काम किया.

यह भी पढ़ें- ‘खिलाड़ी इस बारे में फैसला नहीं लेते…’ पाक कप्तान सलमान अली आगा ने दी पहली प्रतिक्रिया; कही ये बात

News Source- Press Trust of India

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?