Home Latest News & Updates तीन दिन की पार्टी के बाद Stock Market में सुस्ती, रुपए ने दिखाई फुर्ती, सेंसेक्स-निफ्टी की निकली हेकड़ी

तीन दिन की पार्टी के बाद Stock Market में सुस्ती, रुपए ने दिखाई फुर्ती, सेंसेक्स-निफ्टी की निकली हेकड़ी

by Preeti Pal
0 comment
तीन दिन की पार्टी के बाद Stock Market में सुस्ती, पर रुपए ने दिखाई फुर्ती, सेंसेक्स-निफ्टी की भी निकली हेकड़ी

Stock Market Updates: बजट अनाउंसमेंट के बाद शेयर मार्केट में लगातार तेज़ी बनी हुई थी. हालांकि, गुरुवार की सुबह बाज़ार में आई सुस्ती ने इन्वेस्टर्स को काफी परेशान कर दिया है.

5 February, 2026

पिछले तीन दिनों से शेयर बाजार में जो रौनक दिख रही थी, उस पर गुरुवार की सुबह रुकावट दिखी. लगातार तीन दिनों की शानदार बढ़त के बाद, भारतीय शेयर मार्केट के दोनों बड़े इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी रेड ज़ोन में खुले. अगर आसान शब्दों में कहें, तो ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर हिंट्स ने हमारी मार्केट की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. यही वजह है कि कारोबार की शुरुआत काफी ठंडी रही. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 278.72 अंक लुढ़ककर 83,538.97 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 94.15 अंकों की गिरावट देखी गई और ये 25,681.85 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. बाजार के इस मूड को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन्वेस्टर्स फिलहाल वेट एंड वॉच के मूड में हैं.

कौन फिसला

आज के कारोबार में कुछ बड़े नामों ने लोगों को काफी निराश किया. सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर्स में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई. वहीं दूसरी तरफ, कुछ शेयर ऐसे भी थे जो इस गिरावट के बावजूद हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।. इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एनटीपीसी, इंफोसिस, टीसीएस और एसबीआई जैसे नाम शामिल हैं.

 यह भी पढ़ेंःसरहद की सुरक्षा के लिए सरकार ने खोला खजाना, Defence Budget में किया जबरदस्त इज़ाफा

ग्लोबल मार्केट का इफेक्ट

इंडियन शेयर बाजार में ये गिरावट बेवजह नहीं है. पूरी दुनिया के बाजारों में भी हलचल है. एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया. जापान का निक्केई, शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी घाटे में चल रहे थे. अमेरिका में भी बुधवार को बाजार का हाल कुछ ऐसा ही रहा, जहां नैस्डैक में करीब 1.51 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई.

रुपए की चाल

हालांकि, शेयर बाजार भले ही नीचे गिरा हो, लेकिन भारतीय रुपया अपनी मजबूती दिखा रहा है. गुरुवार की सुबह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे चढ़कर 90.40 के लेवल पर पहुंच गया. इसकी एक बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील है. हालांकि, करेंसी मार्केट के एक्सपर्ट्स अमित पाबरी का मानना है कि इन्वेस्टर्स अब सिर्फ बातों से खुश नहीं होने वाले, वो अब डील की बारीकियों का इंतजार कर रहे हैं.

आगे का हाल

बाजार की नजर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर टिकी है. शुक्रवार को होने वाले इस ऐलान से तय होगा कि आने वाले टाइम में इंटरेस्ट रेट्स का क्या रहेगा. ज्यादातर एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही, कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में भी करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 68.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. ये भारत जैसे देश के लिए राहत की बात हो सकती है.

 यह भी पढ़ेंःGold-Silver की कीमतों ने फिर दिया झटका, भूल जाएं जूलरी खरीदने का सपना?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?