Gold-Silver Price: अच्छी-खासी गिरावट के बाद दो दिनों से सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है. अगर आप भी इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो, ये खबर पढ़ लें.
4 February, 2026
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आज के रेट्स आपके होश उड़ा सकते हैं. दरअसल, बुधवार, 4 फरवरी 2026 को इंडियन बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है. ग्लोबल लेवल पर बढ़ती टेंशन और हैवी डिमांड की वजह से सोने और चांदी के दामों में उछाल आया है. नए भाव ने इन्वेस्टर्स और आम खरीदारों, दोनों को हैरान कर दिया है.
सोना हुआ और कीमती
आज एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई. दिल्ली से लेकर मुंबई तक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,440 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गई है. वहीं, अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना देख रहे हैं, तो उसकी कीमत भी 1,40,670 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. दिल्ली के लोकल बाजारों में दोपहर तक कीमतें और बढ़कर 1,54,220 तक जा पहुंचीं थीं.
चांदी की चमक
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी आज लंबी छलांग लगाई है. चांदी की कीमत 3,16,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांग में बढ़ोतरी और सप्लाई में कमी होने की वजह से चांदी के भाव आने वाले टाइम में और भी बढ़ सकते हैं. ऐसे में जो लोग आज चांदी में इन्वेस्ट कर रहे हैं, उन्हें फ्यूचर में अच्छा प्रोफिट होने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी मानना है कि चांदी में इन्वेस्टमेंट एक बड़ा रिस्क भी है.
यह भी पढ़ेंःसरहद की सुरक्षा के लिए सरकार ने खोला खजाना, Defence Budget में किया जबरदस्त इज़ाफा
क्यों लगी कीमतों में आग?
इस अचानक आई तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह दुनियाभर में चल रही टेंशन है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से दुनिया भर के इन्वेस्टर्स शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसी सेफ जगहों पर लगा रहे हैं. बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोना एक बार फिर 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया. वहीं, अमेरिकी सेना के ईरानी ड्रोन गिराए जाने की खबर ने आग में घी डालने का काम किया, जिससे मेटल मार्केट में 2008 के बाद की सबसे बड़ी तेजी देखी जा रही है.
शेयर मॉर्केट पर दवाब
एक तरफ जहां सोने-चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वॉल स्ट्रीट और इंडियन शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. आज एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के शेयर्स में गिरावट आई है, जिससे इन्वेस्टर्स और ज्यादा डर गए हैं. वैसे भी, जब-जब दुनिया में वॉर जैसा माहौल बनता है, तब-तब सोने की चमक और बढ़ती है.
यह भी पढ़ेंः Trade Deal का Stock Market पर असर, Sensex-Nifty में रौनक, IT शेयर्स ने बढ़ाई टेंशन
