Home राज्यDelhi सिस्टम की लापरवाही ने ली एक और जान: जनकपुरी में गड्ढे में रातभर तड़पता रहा निजी बैंककर्मी, सुबह मिला शव

सिस्टम की लापरवाही ने ली एक और जान: जनकपुरी में गड्ढे में रातभर तड़पता रहा निजी बैंककर्मी, सुबह मिला शव

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
सिस्टम की लापरवाही ने ली एक और जान: जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में रातभर तड़पता रहा निजी बैंककर्मी, सुबह मिला शव

Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई. घर न पहुंचने पर परिवार वाले उसे ढूंढते रहे और बाइक सवार रातभर गड्ढे में पड़ा रहा.

Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई. घर न पहुंचने पर परिवार वाले उसे ढूंढते रहे और बाइक सवार रातभर गड्ढे में पड़ा रहा. इस हादसे ने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही नोएडा में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें इंजीनियर युवराज कार सहित पानी से भरे गड्ढे में समा गया था. इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदा गया था. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है. हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मिली. इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. गड्ढे के अंदर शव और बाइक दोनों मिले. मृतक की पहचान कैलाशपुरी निवासी कमल के रूप में हुई है. वह एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था.

घर न पहुंचने पर रातभर खोजते रहे परिजन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के निर्माण स्थल पर खोदा गया था और उसे बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया था. मृतक के परिवार ने बताया कि कमल गुरुवार देर रात रोहिणी स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहा था और लगातार उनके संपर्क में था. जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिवार और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. परिजन जनकपुरी, सागरपुर, विकास पुरी और रोहिणी सहित कई पुलिस थानों में गए. परिवार ने बताया कि उन्होंने पूरी रात कमल की तलाश की, लेकिन सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें गड्ढे में उसका शव मिलने की सूचना मिली. मृतक के परिजनों ने दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने यह संदेह भी जताया है कि कमल की हत्या कर उसके शव को गड्ढे में फेंक दिया गया होगा. पुलिस ने कहा कि परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उन सभी आरोपों की जांच की जा रही है.

शहरी विकास मंत्री ने दिए जांच के आदेश

अधिकारी ने कहा कि हम घटनाक्रम का सटीक पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं. यह घटना 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के कुछ हफ्तों बाद हुई है, जिनकी 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात को नोएडा के सेक्टर 150 में एक निर्माण स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई थी. वहीं इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार युवक गिर कर डूब गया, रात भर पड़ा रहा और मर गया. कहा कि नोएडा की घटना से भी दिल्ली की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा. बस रोज़ झूठ बोला जाता है. शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत की जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ेंः जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर गोलियों से भूना

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?