Sugar Bowl of the World: मिठास के बिना खाना और लाइफ, दोनों अधूरे हैं. लेकिन क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं, जिसे दुनिया का शुगर बाउल कहा जाता है? अगर नहीं तो, यहां जानें पूरी कहानी.
6 February, 2026
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे मिठास पसंद नहीं है. हां, भले ही कुछ लोग फिटनेस की वजह से मीठे से दूरी बना लें, लेकिन उन्हें कितना मन मारना पड़ता होगा, इसका अंदाज़ा कोई भी लगा सकता है. खैर, दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिसे शुगर बाउल कहा जाता है और उस कंट्री का नाम है क्यूबा. इसके बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में खूबसूरत बीच, कलरफुल विंटेज कार्स और शानदार म्यूज़िक वाली इमेज़ बनती है. हालांकि, क्यूबा की असली पहचान समंदर की लहरों में नहीं, बल्कि उसके गन्ने के खेतों में छिपी है. सदियों तक गन्ने के इन खेतों ने न सिर्फ क्यूबा की किस्मत सवारी, बल्कि दुनिया भर के बाजारों को अपनी मिठास से भिगा दिया. यही वजह है कि इस आइलैंड को दुनिया का शुगर बाउल भी कहा जाता है.

कैसे मिला ये नाम?
18वीं और 19वीं शताब्दी में क्यूबा इस नाम का असली हकदार बना. यहां की लाल, मिनरल रिच मिट्टी, साल भर रहने वाली गर्मी और टाइम पर होने वाली बारिश ने इसे गन्ने की खेती के लिए स्वर्ग बना दिया. क्यूबा के लंबे बीचों ने फसलों को बंदरगाहों तक पहुंचाना और वहां से दुनिया भर में एक्सपोर्ट करना आसान बना दिया. आज भी जब आप यहां की सड़कों पर सफर करते हैं, तो आपको मीठी गन्ने का रस वाली खुशबू और पुराने मिलों की चिमनियां दिख जाएंगी.
यह भी पढ़ेंः नवाबों का शहर और सुई-धागे का जादू, जानें क्यों लखनऊ को कहते हैं City of Embroidery

हिस्ट्री और टूरिज्म
अगर आप क्यूबा को सिर्फ एक बीच डेस्टिनेशन की तरह जानते हैं तो, कुछ जगहों जाकर आपकी पूरी जर्नी का मतलब ही बदल जाएगा. इनमें पहला नाम है वाय दे लॉस इनहेनियोस. गन्ने के खेतों के बीच बनी इस घाटी में ‘मनाका इज़नागा’ टावर पर चढ़कर आप पुराने दौर के बागानों का नजारा देख सकते हैं. यहां की पुरानी भट्टियां आज भी उस दौर की गवाही देते हैं. इसके अलावा आप हर्षे रेलवे लाइन भी जा सकते हैं. हवाना और मथान्सास के बीच चलने वाली ये पुरानी इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन गन्ने की ढुलाई के लिए बनाई गई थी. इस ट्रेन का सफर आपको गन्ने के खेतों के बीच से ले जाता है. सिएनफ्यूगोस एक बंदरगाह है. यहां के गोदाम और किनारों पर बने रास्ते उस टाइम की याद दिलाते हैं जब यहां जहाजों में कच्ची चीनी और गुड़ लादा जाता था.
साथ ही आप पुराने भाप के इंजन और मिल की मशीनों को भी देख सकते हैं.

विरासत का स्वाद
क्यूबा की जर्नी तब तक अधूरी है जब तक आप इसकी मिठास को फील न करें. सड़क किनारे स्टॉल से ताजा निकाला गया गन्ने का रस पीना और हवाना क्लब रम म्यूज़ियम देखकर आपको पता चलेगा कि कैसे गन्ने और गुड़ ने क्यूबा की इंटरनेशनल पहचान बनाने में मदद की. वहां जाकर आपको पता चलेगा कि यहां सिर्फ रम पीने या बीच पर मज़े करने के लिए ही नहीं आते, बल्कि यहां और भी बहुत कुछ है एक्सप्लोर करने के लिए. तो अगली बार जब आप क्यूबा की गलियों में घूमें, तो याद रखिएगा कि इस देश की असली ताकत और पहचान उस मिट्टी में है जिसने कभी पूरी दुनिया का मुंह मीठा कराया था.
यह भी पढ़ेंः भारत का अपना Chocolate Town, इस खूबसूरत शहर की धुंधली पहाड़ियों में छिपा है स्वाद का असली खजाना
