Dressing for Work Place: अगर आप भी इंटरव्यू में जानें वाली हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो, आज आपके लिए ड्रेसिंग टिप्स लेकर आए हैं. इन्हें फॉलो करके आप अपने कॉम्फिडेंस को बूस्ट कर सकती हैं.
5 February, 2026
जब आप इंटरव्यू रूम में कदम रखते हैं, तो आपकी जुबान खुलने से पहले आपके कपड़े आपकी कहानी बया कर देते हैं. अक्सर हम सोचते हैं कि इंटरव्यू के लिए क्या पहनें, लेकिन कैसे पहनें, ये भी बहुत जरूरी है. आजकल रेड कार्पेट पर सेलिब्रिटीज मेथड ड्रेसिंग का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. यही फॉर्मूला आप अपने करियर के लिए भी फॉलो कर सकती हैं. यानी अपने कपड़ों को ऐसा बनाएं कि वो आपकी काबिलियत में रुकावट नहीं, बल्कि आपकी मदद करें. यही वजह है कि आज हम आपको ऐसे स्टाइल टिप्स देंगे जो, आपको इंटरव्यू में परफेक्ट लुक देंगे.

एवरग्रीन ब्लेज़र कॉम्बो
अगर आप कन्फ्यूज हैं कि खास दिन के लिए क्या पहनें, तो ब्लेज़र सबसे सेफ ऑप्शन है. इसे एक फिटेड टी-शर्ट या शर्ट और टेलर्ड पैंट के साथ पहनें. ये लुक आपको सीरियस दिखाता है. साथ में छोटे सिल्वर ईयररिंग्स आपके लुक को कम्पलीट करने के लिए काफी रहेंगे.

स्टेटमेंट आइटम
इंटरव्यू में आप दिलचस्प दिखना चाहते हैं, लेकिन जोकर नहीं. इसलिए अपने पूरे आउटफिट को सिंपल रखें और सिर्फ एक चीज ऐसी पहनें जो सबका ध्यान खींचे. जैसे एक आर्किटेक्चरल बैग, स्टाइलिश चश्मा या शूज़. इसे टोनल सेपरेट्स के साथ पेयर करें ताकि बैलेंस बना रहे.
यह भी पढ़ेंः पायल की छन-छन से खिलेगा आपका घर-आंगन, डेली वियर के लिए चुनें Silver पाजेब; देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

चिक लुक
अगर आपको फॉर्मल शर्ट पहनना पसंद नहीं है, तो खुद पर प्रेशर न डालें. एक अच्छी फिटिंग वाला फाइन नीट टॉप भी शर्ट जैसा ही शार्प और मॉडर्न लगता है. सबसे जरूरी बात ये है कि आपके कपड़े कंफर्टेबल हों ताकि आपको उन्हें बार-बार ठीक करने की जरूरत ना पड़े.

पावर ड्रेसिंग
अगर आप किसी बड़ी पोस्ट या क्लाइंट-फेसिंग रोल के लिए जा रही हैं, तो आपको परफेक्ट दिखना होगा. इसके लिए बहुत ज्यादा कॉर्पोरेट होने की जरूरत नहीं, बस बेसिक्स और बेहतरीन टेलरिंग वाली पैंट चुनें. आपकी एनर्जी भी कमाल होनी चाहिए.

ज़ूम इंटरव्यू
वीडियो कॉल पर आपका फ्रेम छोटा होता है, इसलिए नेकलाइन पर फोकस करें. साफ-सुथरी और सिंपल नेकलाइन आपको प्रोफेशनल दिखाती है. आपका लुक ऐसा दिखना चाहिए कि आप काम के लिए तैयार लगें, न कि कॉफी पीने जाने के लिए.
यह भी पढ़ेंः चाहिए रॉयल अंदाज और कंफर्ट का कॉम्बिनेशन? पहनें ये शानदार क्लासिक Afghani Salwar Kameez
