Oberoi Murder Case : पंजाब में ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही इन चारों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है और CCTV फुटेज में कैद हुए आरोपी की तलाश में जुटी है.
Oberoi Murder Case : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैली दी. अचानक मामूली विवाद के बाद हुई हत्या ने उस वक्त हिलाकर रख दिया जब गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी. फोलरीवाल ने इस पोस्ट में साफ कर दिया कि लकी की हत्या उनके साथियों द्वारा की गई है. इसी बीच पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर समेत 2 नामजद लोगों और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि हत्या के पीछे कोई निजी दुश्मनी है.
दिनदहाड़े मार दी थी ओबेरॉय को गोली
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवारों की तरफ से शिकायत करने के बाद गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ जोगा फोवरीवाल, दलबीरा और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ जालंधर कमिश्ररेट के डिवीजन 6 पुलिस स्टेशन में BNS की धारा और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. हालांकि, अभी तक हमला करने वाले लोगों की पहचान नहीं की गई है और ढूंढने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं. पुलिस ने बताया कि ओबेरॉय को शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी. वह उस वक्त वह मत्था टेकने के बाद मंदिर से बाहर निकले थे.
अज्ञात शख्स ने चलाई कार पर गोलियां
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि जैसे ही ओबेरॉय (43) गुरुद्वारे से बाहर और अपनी कार में बैठे. उस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति काली हुडी पहनकर आया और उसने गोली चलानी शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी भागकर अपनी साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल गया. बता दें कि पेशे से फाइनेंसर सतविंदरपाल सिंह उर्फ लकी ओबेरॉय जालंधर कैंटोनमेंट में AAP के वार्ड इंचार्ज थे. वहीं, फोलरीवाल की तरफ से की गई पोस्ट में दावा किया गया कि कॉलेज के प्रेसिडेंट पद को लेकर हुए विवाद से जुड़ी निजी दुश्मनी की वजह से उनकी हत्या की गई. इसके अलावा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ओबेरॉय और जो पहले दोस्त थे और इन दोनों एक फेसबुक पोस्ट में केक काटते हुए देखा गया है.
सूत्रों ने आगे बताया कि खालसा कॉलेज के स्टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट के दौरान दोनों के बीच में विवाद पैदा हो गया. ओबेरॉय के भाई दमनदीप सिंह ने अपनी शिकायत में जोग और दलबीरा को नाम लिखवाया है. शिकायत में कहा गया है इन दोनो ने ओबेरॉय को जान से मारने की धमकी दी थी. हालांकि, पुलिस ने कहा कि परिवार ने उस समय कथित धमकी के बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. ओबेरॉय और दमनदीप अपने दोस्त के साथ मॉडल टाउन के गुरुद्वारे गए थे और उसी दौरान गोलीबारी की गई.
यह भी पढ़ें- एटा में भीषण हादसाः खाई में गिरी कार, तीन की मौत, गुरुग्राम से मैनपुरी जा रहे थे कार सवार
News Source: Press Trust of India (PTI)
