Home राज्यBihar पप्पू यादव की गिरफ्तारी: जेल के बजाय अस्पताल भेजे गए पूर्णिया सांसद, सोमवार को होगी मामले की सुनवाई

पप्पू यादव की गिरफ्तारी: जेल के बजाय अस्पताल भेजे गए पूर्णिया सांसद, सोमवार को होगी मामले की सुनवाई

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
पप्पू यादव की गिरफ्तारी: जेल के बजाय अस्पताल भेजे गए पूर्णिया सांसद, सोमवार को होगी मामले की सुनवाई

MP Pappu Yadav: पुलिस ने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

MP Pappu Yadav: पुलिस ने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल पप्पू यादव जेल नहीं जाएंगे. पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. जब तक उनकी तबीयत में सुधार नहीं होता है, तब तक वह यहीं रहेंगे. सोमवार को इस केस की सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के वक्त लगी चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी और तब तक उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रखा जाएगा. यादव को शुक्रवार रात मंदिरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने आईपीसी की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत दर्ज एक मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी किया था.

पप्पू यादव के खिलाफ झूठा मामला दर्ज

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने शुरू में पुलिस टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि पुलिस संपत्ति की कुर्की का वारंट लेकर आई है, न कि उनकी गिरफ्तारी का. हालांकि, बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया. यादव की ओर से अदालत में पेश हुए वकील शिवनंदन भारती ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया है. हालांकि, जेल भेजने के बजाय यह आदेश दिया गया है कि उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में रखा जाए क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. अदालत के आदेश के बाद यादव को पीएमसीएच ले जाया गया. वकील ने दावा किया कि यादव ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी थी, लेकिन पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है. भारती ने दावा किया कि जुलाई 2025 में उनकी जमानत रद्द कर दी गई थी. तब से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है. अगर पुलिस चाहती तो उन्हें उसी दिन गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वे मौके का इंतजार कर रहे थे. अब पुलिस ने उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वे बिहार में गंभीर मुद्दे उठा रहे थे.

कोई भी कानून से ऊपर नहींः मंत्री श्रवण कुमार

यादव जहानाबाद में NEET परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत के मामले में सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते रहे हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोस्ट किया कि हमारे साथी पप्पू यादव मृतक NEET छात्रा की बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए मजबूती से खड़े रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना को दर्शाती है और यह इस बात का संकेत है कि सरकार से जवाबदेही मांगने वाली किसी भी आवाज को दबा दिया जाएगा. पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून का राज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. पुलिस अपना काम कर रही है.

ये भी पढ़ेंः ओबेरॉय हत्याकांड : गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल समेत 4 लोगों पर केस दर्ज; पुलिस ने बताई वजह!

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?