Home राज्यMaharashtra 9 साल बाद मुंबई को मिलेगा नया मेयरः BJP ने रितु तावड़े पर लगाया दांव, 11 फरवरी को वोटिंग

9 साल बाद मुंबई को मिलेगा नया मेयरः BJP ने रितु तावड़े पर लगाया दांव, 11 फरवरी को वोटिंग

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
9 साल बाद मुंबई को मिलेगा नया मेयरः BJP ने रितु तावड़े पर लगाया दांव, 11 फरवरी को वोटिंग

Mumbai Mayor: मुंबई नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव 11 फरवरी को होगा. इसके लिए महाराष्ट्र में सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर पद के लिए नामांकन शनिवार (7 फरवरी) को दाखिल किए जाएंगे.

Mumbai Mayor: मुंबई नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव 11 फरवरी को होगा. इसके लिए महाराष्ट्र में सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर पद के लिए नामांकन शनिवार (7 फरवरी) को दाखिल किए जाएंगे. मालूम हो कि मुंबई का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है. बीएमसी में यह चुनाव नौ साल बाद हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को मुंबई महापौर चुनाव के लिए पार्षद रितु तावड़े को नामित किया है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने उप महापौर पद के लिए संजय घड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. भाजपा नेता अमित सतम ने तावड़े के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय में घड़ी की उम्मीदवारी की घोषणा की. तावड़े वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि घड़ी 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव में वार्ड 5 से निर्वाचित हुए थे.

सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घड़ी 15 महीने के लिए उप महापौर के रूप में कार्य करेंगे. वह शिवसेना (यूबीटी) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे जिन्होंने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे. मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करके शिवसेना अपने चार पार्षदों को मौका देना चाहती है. 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं. 118 पार्षदों की संयुक्त शक्ति के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन 114 के बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है और महापौर पद हासिल करने की अच्छी स्थिति में है.

देश का सबसे धनी नगर निकाय है BMC

शिवसेना (यूबीटी), जिसने 1997 से 25 वर्षों तक नगर निकाय पर शासन किया, ने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती. अन्य पार्टियों में कांग्रेस ने 24 सीटें, एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं. नौ साल के अंतराल के बाद हुए इस बहुचर्चित चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है. ​​बीएमसी आयुक्त पिछले कार्यकाल की समाप्ति के बाद से 7 मार्च 2022 से राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं. बीएमसी देश का सबसे धनी नगर निकाय है, जिसका 2025-26 का बजट 74,450 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो कुछ छोटे राज्यों के बजट से भी अधिक है.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में चुनावी रण: 125 पंचायत समितियों और 12 जिला परिषदों के लिए शनिवार को डाले जाएंगे वोट

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?