Home Latest News & Updates चुनाव से पहले बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हो गई ट्रेड डील, 20 से घटाकर 19 प्रतिशत किया टैरिफ

चुनाव से पहले बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हो गई ट्रेड डील, 20 से घटाकर 19 प्रतिशत किया टैरिफ

by Neha Singh
0 comment
US Bangladesh Trade Deal

US Bangladesh Trade Deal: मुहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश ने अमेरिका के साथ एक ट्रेड एग्रीमेंट के तहत टैरिफ कम करके 19 प्रतिशत कर दिया गया है.

10 February, 2026

भारत के साथ ट्रेड डील करने के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश के साथ भी ट्रेड डील कर ली है. यह ट्रेल डील बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक पहले हुई है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश ने अमेरिका के साथ एक ट्रेड एग्रीमेंट के तहत टैरिफ कम करके 19 प्रतिशत कर दिया है, जिससे अमेरिकी मटीरियल से बने कुछ टेक्सटाइल और कपड़ों को छूट मिलेगी. हालांकि यह छूट बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि इससे पहले अमेरिका ने बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत का टैरिफ लगाता था यानी केवल एक प्रतिशत का ही फायदा हुआ है.

लंबे समय से चल रही थी बातचीत

सोमवार को एक X पोस्ट में,यूनुस ने कहा कि वाशिंगटन ने “बांग्लादेश से अमेरिका में बने कॉटन और मैन-मेड फाइबर का इस्तेमाल करने वाले कुछ टेक्सटाइल और कपड़ों के सामान के लिए एक ऐसा सिस्टम बनाने का वादा किया है, जिससे अमेरिकी मार्केट में ज़ीरो रेसिप्रोकल टैरिफ मिल.” यह डील पिछले साल अप्रैल से नौ महीने की बातचीत के बाद हुई है. इस बीच, अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट या ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के किसी भी ऑफिस ने इस डेवलपमेंट पर तुरंत कोई कमेंट नहीं किया. कॉमर्स सेक्रेटरी महबूबुर रहमान के मुताबिक, बांग्लादेश के मुख्य एक्सपोर्ट-कमाई वाले रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) जो अमेरिका से इंपोर्ट किए गए कॉटन और सिंथेटिक फाइबर से बने हैं, उन पर इस डील के तहत ज़ीरो रेसिप्रोकल ड्यूटी लगेगी. उन्होंने कहा कि इस एग्रीमेंट पर वॉशिंगटन में कॉमर्स एडवाइजर शेख बशीर उद्दीन और US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) जैमीसन ग्रीर ने साइन किए थे.

इन जीचों पर नहीं लगेगा टैरिफ

कॉमर्स मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि कॉटन के अलावा, इस डील में US गेहूं, सोयाबीन और LNG इंपोर्ट करने, ई-कॉमर्स पर टैरिफ न लगाने, US के ज़रूरी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स स्टैंडर्ड का पालन करने और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में सुधार के लिए US के प्रस्तावों का समर्थन करने के नियम शामिल हैं. बांग्लादेश ने हाल ही में US एयरोस्पेस की बड़ी कंपनी बोइंग से 25 एयरक्राफ्ट खरीदने पर सहमति जताई है, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000-35,000 करोड़ Tk है, जो US टैरिफ को कम करने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है.

37% से 19% पर आया US टैरिफ

बांग्लादेश के एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो (EPB) के मुताबिक, US बांग्लादेश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बना हुआ है. इस समझौते के तहत, US बांग्लादेश पर टैरिफ को और कम करके 19% कर देगा. बता दें पहले अमेरिका ने बांग्लादेश पर 37% तय किया गया था, लेकिन पिछले साल अगस्त में इसे घटाकर 20% कर दिया गया था. अब इसे घटाकर 19 प्रतशत कर दिया गया है. यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं, जिसमें नई लीडरशिप चुनी जाएगी और 18 महीने से चल रही यूनुस की अंतरिम सरकार खत्म होगी.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- बिना पब्लिश हुए राहुल के पास कैसे आई नरवणे की किताब, पब्लिशर्स ने कहा- कॉपीराइट माना जाएगा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?