Home मनोरंजन 2026 का महा-मुकाबला! यश का Toxic अवतार या रणबीर की Ramayana; कौन रचेगा इतिहास?

2026 का महा-मुकाबला! यश का Toxic अवतार या रणबीर की Ramayana; कौन रचेगा इतिहास?

by Preeti Pal
0 comment
2026 का महा-मुकाबला! एक तरफ यश का Toxic अवतार, दूसरी तरफ रणबीर की Ramayana; कौन रचेगा इतिहास?

Upcoming Films of 2026: साल 2026 इंडियन सिनेमा के लिए किसी ‘ब्लॉकबस्टर’ क्लाइमैक्स जैसा होने वाला है. इस साल एंटरटेनमेंट का बारूद और बड़े स्टार्स का धमाका हर तरफ सुनाई देगा. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, हर कोई अपने सबसे बड़े ‘हथियार’ यानी फिल्में लेकर मैदान में उतर रहा है. वैसे भी, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है, उसके बाद इंडियन सिनेमा से हर किसी की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं. बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़कर रणवीर सिंह और आदित्य धर वाकई में इंडियन सिनेमा के असली ‘धुरंधर’ बन चुके हैं. हालांकि, ये बचा हुआ साल भी सिर्फ फिल्मों का नहीं, बल्कि इवेंट्स का होने वाला है. इस साल की लिस्ट ऐसी है कि थिएटर के बाहर मेले जैसा माहौल होगा. कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर इस साल नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भी गदर मचाएगी. कहा जा सकता है कि बॉलीवुड ने पिछले कुछ टाइम में बॉक्स ऑफिस पर अपना जो सिक्का जमाया है, अब बारी है उस रुतबे को दोगुना करने की. ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि बचे हुए साल यानी 2026 में कौन सी बड़ी फिल्में आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं, तो आप सही जगह पर हैं. आज आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो सिनेमाघरों में भीड़ की सुनामी लाने और थिएटरों को किसी दिवाली कार्निवल में बदलने का दम रखती हैं. लेकिन सबसे जरूरी सवाल ये है कि क्या ये सभी फिल्में इंतज़ार के लायक हैं?

Table of Content

  • रामायण पार्ट 1
  • लव एंड वॉर
  • टॉक्सिक
  • किंग
  • मातृभूमि

रामायण पार्ट 1

नितिश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर हर तरफ शोर हो मचा हुआ है. ये फिल्म इस टाइम भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. हालांकि, इसे लेकर जितनी एक्साइटमेंट है, उतना ही बड़ा डर भी है. फिल्म के सिर्फ पहले पार्ट का बजट ही करीब 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा और भारी-भरकम अमाउंट है. फिल्म की स्टार कास्ट भी किसी मेले से कम नहीं है. रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय जैसे नाम इसमें शामिल हैं. लेकिन असली सवाल ये है कि क्या नितिश तिवारी की ‘रामायण’ अपना बजट निकाल पाएगी? क्योंकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. इतनी बड़ी सक्सेस के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के लिए भी 2000 करोड़ की मंजिल तक पहुंचना नामुमकिन रहा. भारत की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी इस आंकड़े के आसपास नहीं पहुंच पाई हैं. ‘बाहुबली 2’ ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 1400 करोड़ कमाए थे. वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने करीब 1300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. दुनिया भर में सिर्फ ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ ही ऐसी फिल्में हैं जो 2000 करोड़ के क्लब के पार और पास पहुंच पाईं. ऐसे में साफ है कि सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस के भरोसे 2000 करोड़ की वसूली पॉसिबल नहीं है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को ग्लोबल लेवल पर, यानी विदेशों में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करनी होगी. वरना फिल्म का गणित पूरी तरह बिगड़ सकता है. हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर सबसे बड़ा रिस्क लिया है. हम सभी जानते हैं कि भारत में ‘रामायण’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था है. लोग आज भी रामानंद सागर की ‘रामायण’ को उसी भक्ति भाव से देखते हैं जैसे वो कल ही रिलीज हुई हो. फिल्म में एक भी गलती या छोटी सी चूक भी लोगों के इमोशन्स पर वार कर सकती है. देखा जाए तो ये फिल्म या तो भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होगी या फिर अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर एक नया इतिहास रचेगी. यहां बीच का कोई रास्ता नजर नहीं आता.

यह भी पढ़ेंःपरदे के ‘भगवान’ से इलेक्शन के ‘सुल्तान’ तक, South के इन Superstars ने अपने फिल्मी स्वैग से हिला दी राजनीति की कुर्सी

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. सबसे खास है इस फिल्म की स्टारकास्ट. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार्स से सजी ये फिल्म अब अपनी मेकिंग के आखिरी पड़ाव पर है. वैसे, सभी एक्टर्स इस फिल्म में अपने कैरेक्टर्स में ढलने के लिए खूब मेहनत कर चुके हैं. फिल्म में आर्मी ऑफिसर्स के रोल में खुद को ढालने के लिए रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया. रणबीर ने एक फौजी दिखने के लिए अपनी बॉडी बदली है, वहीं विक्की कौशल ने अपनी पिछली फिल्म ‘छावा’ के लुक को छोड़कर एक फिट बॉडी बनाई. वैसे, इस फिल्म की कहानी वॉर पर बेस्ड है. खबर तो ये भी है कि, इसकी झलक कुछ हद तक ‘पर्ल हार्बर’ जैसी फिल्मों की याद दिला सकती है. उम्मीद है कि ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के आस-पास रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट बाकी है.

यह भी पढ़ेंःमराठी सिनेमा का नया इतिहास, Riteish Deshmukh की Raja Shivaji 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार

टॉक्सिक

कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है. उनकी मचअवेटिड फिल्म ‘टॉक्सिक’ काफी टाइम से लाइमलाइट में है. ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि क्राइम और बदले की एक ऐसी गहरी गाथा है, जो आपको 1940 से 1970 के दशक के गोवा की अंधेरी गलियों में ले जाएगी. अक्सर हम गोवा को खूबसूरत समंदर और छुट्टियों मनाने की जगह की तरह देखते हैं. लेकिन डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ इसके पीछे छिपी उस दुनिया को दिखाएगी, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. ‘केजीएफ’ के साथ पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाने वाले यश इस फिल्म में एक ऐसे रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए वफादारी से ज्यादा शक और नफरत मायने रखती है. फिल्म की खास बात ये भी है कि इसकी कहानी में यश का अपना इनपुट भी शामिल है. दरअसल, उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ फिल्म की कहानी भी लिखी है. इतना ही नहीं, टॉक्सिक के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और खुद यश हैं. फिल्म को कन्नड़ भाषा के साथ-साथ कई बाकी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट 4 जून 2026 है. एक्शन, एडवेंचर और इमोशनल ड्रामा से भरपूर ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है. अगर आप यश के जबरदस्त एक्शन और एक डार्क, इंटेंस कहानी के शौकीन हैं, तो ‘टॉक्सिक’ आपके लिए साल की सबसे बड़ी ट्रीट होने वाली है.

किंग

शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जो दीवानगी होती है, उसकी बराबरी करना नामुमकिन है. ‘डंकी’ के बाद अब सबकी निगाहें किंग खान की अगली फिल्म ‘किंग’ पर टिकी हैं. ये फिल्म न सिर्फ शाहरुख की वापसी के लिए खास है, बल्कि ये उनकी बेटी सुहाना खान का बड़े पर्दे पर डेब्यू भी है. इस फिल्म का डायरेक्शन ‘पठान’ फेम सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. ‘किंग’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार स्टार कास्ट है. खबर है कि इस फिल्म में ‘राम-लखन’ की जोड़ी यानी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी शामिल हो चुके हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन मेन विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं, सुहाना खान शाहरुख खान की स्टूडेंट बनी हुई दिखाई देंगी. ‘मुंज्या’ स्टार अभय वर्मा सुहाना के लवर और दीपिका पादुकोण उनकी मां के रोल में होंगी. इन सबके अलावा फिल्म में अरशद वारसी भी दिखेंगे. खैर, बाप-बेटी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. दूसरी तरफ शाहरुख भी फिल्म को लेकर कोई चांस नहीं ले रहे हैं. यही वजह है कि वो खुद इसकी स्क्रिप्ट पर बारीकी से काम कर रहे हैं. इस साल के एंड में ये फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख और सुहाना की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर वही जादू चला पाती है जिसके लिए किंग खान जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ेंःबेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

मातृभूमि

शाहरुख खान के साथ-साथ इस साल सलमान खान के फैस के लिए भी ट्रीट तैयार है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज़ के लिए तैयार है. हालांकि, फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी पहले रिलीज़ हो चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी सलमान की फिल्म का क्रेज लोगों में दिख नहीं रहा है. वैसे, पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर अब ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है. फिल्म की कहानी गलवान घाटी की उस खूनी रात पर है जब लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. उस टाइम बिना किसी गोलीबारी के सिर्फ घातक देसी हथियारों से दोनों देशों के लोगों में जंग हुई. फिल्म का टीजर दिसंबर 2025 में ही रिलीज हो गया था, जिसे देखकर चीन के सरकारी मीडिया ने काफी नाराजगी जताई थी. कंट्रोवर्सी के बाद मेकर्स ने इसका नाम बदलना ही सही समझा. अब ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ होगी. हालांकि, सलमान का स्टारडम होने के बाद भी फिल्म को लेकर कोई खास एक्साइटमेंट दिख नहीं रही है.

‘किंग’ से लेकर ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण’ तक, इस साल ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी-अपनी किस्मत आजमाएंगी. जहां तक, ‘मातृभूमि’ का सवाल है, फैंस को उससे कुछ खास उम्मीदें नहीं है. हां, मगर शाहरुख खान की किंग को लेकर काफी टाइम से बातें हो रही हैं. शाहरुख खान के लुक से लेकर दीपिका के साथ उनकी जोड़ी तक, सब कुछ एक्साइट कर रहा है. वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर भी बहुत बड़ा दांव खेला जा रहा है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ऑडियन्स इनमें से किस स्टार और किस फिल्म पर अपना प्यार ज्यादा बरसाएगी और किसे नज़रअंदाज़ कर देगी?

यह भी पढ़ेंः‘राजा शिवाजी’ में रितेश ने निभाया शिवाजी का किरदार, फिल्म देखने से पहले जानें वीर छत्रपति का इतिहास

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?