Home शिक्षा अपने बच्चों को भीड़ से अलग बनाएं, पढ़ाई के साथ सिखाएं ये 5 सुपर स्किल्स, फ्यूचर में आएंगी काम

अपने बच्चों को भीड़ से अलग बनाएं, पढ़ाई के साथ सिखाएं ये 5 सुपर स्किल्स, फ्यूचर में आएंगी काम

by Neha Singh
0 comment
5 Skills for Kids

5 Skills for Kids: बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स भी आनी चाहिए. चलिए जानते हैं आप अपने बच्चों को क्या-क्या सिखा सकते हैं.

11 February, 2026

आज की बदलती दुनिया में एग्जाम में अच्छे नंबर लाना आपके बच्चों को सफलता की गारंटी नहीं देता. बल्कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स भी आनी चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भीड़ से अलग रहे, तो आपको उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना होगा, उन्हें मेंटली और फिजिकली फिट बनाना होगा . इसके लिए आप उन्हें वैदिक मैथ्स, योगा और सेल्फ डिफेंस जैसी कुछ स्किल्स सिखाएं. ये स्किल्स उनके फ्यूचर स्ट्रगल को आसान बनाएंगी और उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगी. चलिए जानते हैं आप अपने बच्चों को क्या-क्या सिखा सकते हैं.

वैदिक मैथ्स

बच्चों को मैथ सबसे मुश्किल लगती है और ज्यादातर बच्चे इस सब्जेक्ट में वीक होते हैं. मैथ को आसान बनाने के लिए आप उन्हें वैदिक मैथ सिखा सकते हैं. वैदिक कैलकुलेशन समय बचता है और कॉम्पिटेटिव एग्जाम में मदद मिलती है. वैदिक मैथ जानने के बाद आपका बच्चा जल्दी कैलकुलेशन कर पाएगा. इससे दिमाग भी तेज होता है और बच्चों में कॉन्फिडेंस आता है.

योगा

बिजी लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है. इसलिए आप उन्हें योगा करना सिखाएं. योग डायबिटीज, बीपी, थायराइड और मोटापा जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. इससे बच्चों का पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा और मेमोरी भी तेज होगी. योग बच्चों को स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद करता है, जो बच्चों के लिए बहुत जरूरी है.

सेल्फ डिफेंस

बदलती हुई टेक्नोलॉजी के साथ अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों को सेल्फ डिफेंस सिखाएं ताकि वे अपनी रक्षा कर सकें. आप उन्हें कराटे, ताइक्वांडो या जूडो की ट्रेनिंग दे सकते हैं. हर बच्चे को सेल्फ डिफेंस जरूर आना चाहिए.

कम्यूनिकेशन स्किल्स

कई बच्चे पढ़ाई में टॉपर होने के बावजूद बहुत शर्मीले होते हैं. वे भीड़ में बोल नहीं पाते या अपनी बात साफ तरीके से नहीं रख पाते. इसलिए बच्चों को कम्यूनिकेशन स्किल्स जरूर सिखानी चाहिए. आप उन्हें पब्लिक स्पीकिंग, डिबेट करना और लोगों की बात सुनना-समझना सिखाएं. यह उनके अंदर कॉन्फिडेंस जगाएगा और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाएगा.

फाइनेंशियल लिटरेसी

बच्चों को पैसों की अहमियत पता होना भी बहुत जरूरी है. कई बच्चे माता-पिता के प्यार में बहुत पैसे खर्च करते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद उन्हें सेविंग्स करने में मुश्किल होती है. पैसा बचाना भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए आप अपने बच्चों को पैसे सही जगह पर खर्च करना और बचत करने के बारे में जरूर सिखाएं.

यह भी पढ़ें- GenZ स्टाइल में होगी भक्ति, सरकार भी फॉलो कर रही ट्रेंड; DU के कॉलेजों में होगी ‘भजन क्लबिंग’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?