Agniveer Rule Change: भारतीय सेना ने अग्निवीर योजना के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. यहां जानें नए नियम और अन्य जरूरी डिटेल.
8 February, 2026
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. भारतीय सेना ने अग्निवीर योजना के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब अगर आपने फॉर्म भरने के समय छोटी सी भी गलती की तो आप सेना में भर्ती होने का मौका छूट जाएगा. अब अगर ट्रेडमैन के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों ने फॉर्म भरते समय अपने पसंदीदा ट्रेड (पेशा) नहीं चुना तो आगे मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद आपको सिलेक्शन नहीं होगा. इसलिए अब आपको फॉर्म की हर डिटेल को ध्यान से भरना होगा.

ट्रेड भरना है जरूरी
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिस के अनुसार अब फॉर्म में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 8वीं पास उम्मीदवार सिर्फ 2 ट्रेड भर सकते हैं वहीं 10वीं पास उम्मीदवार 9 ट्रेड चुन सकते हैं. सभी उम्मीदवारों को ट्रेड की प्राथमिकता खुद भरनी होगी. बता दें, नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि अगर कोई उम्मीदवार ट्रेड नहीं भरता है, तो मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी उसका सिलेक्शन नहीं होगा.
इन पदों के लिए होगी भर्ती
अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए एप्लीकेशन पहले 3 फरवरी से शुरू होने वाले थे, लेकिन यह तारीख वेबसाइट से हटा दी गई है. आर्मी ने कहा है कि एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा. इस रिक्रूटमेंट की एक खास बात यह है कि कैंडिडेट एक ही एप्लीकेशन फॉर्म से दो अलग-अलग पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पोस्ट में अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), सैनिक फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस शामिल हैं.

योग्यता
अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए कैंडिडेट की उम्र 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए. रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कैंडिडेट्स को एक फिजिकल टेस्ट भी देना होगा, जिसमें रनिंग, पुल-अप्स, लॉन्ग जंप और ज़िग-ज़ैग बैलेंस टेस्ट शामिल हैं. अलग-अलग ग्रुप्स के लिए रनिंग टाइम तय किए गए हैं. हाइट, चेस्ट और दूसरे फिजिकल स्टैंडर्ड भी पोजीशन के हिसाब से तय किए जाते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो हर पोस्ट के लिए यह अलग अलग है.
| पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
|---|---|
| Agniveer GD (General Duty) | 10वीं पास, कम से कम 45% मार्क्स |
| Agniveer Technical | 12वीं पास (Physics, Chemistry, Maths, English के साथ) |
| Agniveer Clerk / Store Keeper | 12वीं पास, कम से कम 60% मार्क्स + टाइपिंग टेस्ट |
| Agniveer Tradesman | 8वीं या 10वीं पास |
यह भी पढ़ें- अब सपने पूरे करना हुआ आसान, SC और OBC बच्चों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग क्लास
