Home Top News Share Market का रोलर-कोस्टर! Sensex-Nifty की बढ़त के बीच लगा प्रोफिट बुकिंग का तड़का

Share Market का रोलर-कोस्टर! Sensex-Nifty की बढ़त के बीच लगा प्रोफिट बुकिंग का तड़का

by Preeti Pal 11 February 2026, 11:10 AM IST (Updated 14 February 2026, 12:38 PM IST)
11 February 2026, 11:10 AM IST (Updated 14 February 2026, 12:38 PM IST)
Share Markets का रोलर-कोस्टर! Sensex-Nifty की बढ़त के बीच लगा प्रोफिट बुकिंग का तड़का

Share Market: अगर आप रेगुलर शेयर मार्केट पर नज़र रखते हैं या इन्वेटमेंट करते हैं तो, बुधवार की सुबह आपके लिए काफी थ्रिलिंग रही होगी. सुबह-सुबह बाज़ार में ऐसी उठापटक दिखी कि, लोग हैरान हो गए.

11 February, 2026

अगर आप शेयर बाजार की हलचल पर नजर रखते हैं, तो बुधवार की सुबह आपके लिए किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं रही होगी. बाजार की शुरुआत तो किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह धमाकेदार हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, इन्वेस्टर्स के बीच प्रॉफिट बुकिंग की होड़ मच गई. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अलग-अलग हिंट्स के बीच इंडियन शेयर मार्केट कभी ऊपर तो कभी नीचे हिचकोले खाती नजर आई.

शानदार शुरुआत

बुधवार की सुबह जब शेयर बाजार खुला, तो इन्वेस्टर्स के चेहरों पर मुस्कान थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स यानी सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 84,487.34 के लेवल पर जा पहुंचा. वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 74 अंकों की बढ़त के साथ 26,000 के आंकड़े को पार कर 26,009.40 पर पहुंच गया. सुबह का हाल देखते हुए ऐसा लगा मानो बाजार में आज सिर्फ हरियाली ही छाई रहेगी.

उतार-चढ़ाव का टाइम

वैसे भी कहते हैं ना कि बाजार में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. फिर जैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी हाई लेवल पर पहुंचे, स्मार्ट इन्वेस्टर्स ने अपने प्रोफिट को सेफ करना शुरू कर दिया. हाई लेवल पर बिकवाली बढ़ने से बाजार में अस्थिरता आ गई और शुरुआती बढ़त कुछ कम होती दिखाई दी. ये बिल्कुल वैसा ही था जैसे किसी तेज रफ्तार गाड़ी में अचानक ब्रेक लग जाएं.

यह भी पढ़ेंः पीयूष गोयल का भरोसा: अमेरिकी बाजार में छाएंगे भारतीय उत्पाद, कम टैरिफ से निर्यात को बढ़त

कौन आगे और कौन पीछे

आज की इस उतार-चढ़ाव भरी मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील जैसी कंपनियों ने बाजी मारी. इनके अलावा मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी अच्छी खासी तेजी देखी गई. वहीं दूसरी तरफ, कुछ बड़ी कंपनियों के लिए बुधवार की सुबह थोड़ी सुस्त रही. एचसीएल टेक, ट्रेंट, आईटीसी और टीसीएस जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बना रहा.

दुनिया भर का हाल

अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया, हांगकांग और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का बाजार नेशनल फाउंडेशन डे की वजह से बंद रहा. अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर इंडियन इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट्स पर पड़ा.

क्रूड ऑयल

कच्चे तेल की कीमतों में भी थोड़ी उछाल देखी गई और ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत बढ़कर 69.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, निवेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो फॉरेने इन्वेस्टर्स ने मंगलवार को करीब 69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, इंडियन इन्वेस्टर्स ने उनसे कहीं बढ़कर 1,174 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को और सहारा दिया.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः अब UPI के जरिए आसानी से निकलेगा PF का पैसा, EPFO के नए ऐप में मिलेंगी ये नई सुविधाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?