Crime Thriller Korean Dramas: अगर आप भी कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं, तो आज आपके लिए बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब शोज़ की एक लिस्ट लाए हैं.
15 February, 2026
अगर आप भी के-ड्रामा (K-Drama) के दीवाने हैं और 100 से ज्यादा शो देख चुके हैं, तो आप जानते होंगे कि क्राइम थ्रिलर के मामले में कोरियन मेकर्स का कोई मुकाबला नहीं है. इनकी कहानियों में ऐसे ट्विस्ट्स होते हैं कि आप एक बार देखना शुरू करें, तो फिर बस एक और एपिसोड कहते-कहते पूरी रात कब गुजर जाती है, पता ही नहीं चलता. ऐसे में आज हम भी आपके लिए उन कुछ कोरियन क्राइम थ्रिलर शोज़ की लिस्ट लाए हैं, जो आपको अपनी सीट से हिलने तक का मौका नहीं देंगे.

विन्सेंजो (Vincenzo)
‘विन्सेंजो’ सिर्फ एक ड्रामा नहीं, एक इमोशन है. सोंग जूंग की ने एक इटालियन माफिया वकील विन्सेंजो कैसानो के कैरेक्टर में जो स्वैग दिखाया है, उसका कोई जवाब नहीं. जब उनका मुकाबला विलेन जांग जुनू से होता है, तो स्क्रीन पर आग लग जाती है. बुराई ही बुराई को मारती है वाले इस फॉर्मूले को इस शो ने जिस खूबसूरती से दिखाया है, वो काबिले तारीफ है.

टैक्सी ड्राइवर (Taxi Driver)
ली जे हून की ‘टैक्सी ड्राइवर’ एक ऐसी कोरियन वेब सीरीज है जिसे आप बीच में छोड़ ही नहीं सकते. रेनबो टैक्सी सर्विस और उनके ड्राइवर किम डोगी की कहानी, जो उन लोगों से बदला लेते हैं जिन्हें कानून सजा नहीं दे पाता. ये कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. ली जे हून की दमदार एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स आपको तीनों सीज़न में एंटरटेन करेंगे.
यह भी पढ़ेंःअब पूरी दुनिया बोलेगी ‘देख रहा है न विनोद’, ग्लोबल टॉप 10 Shows की लिस्ट में चमका अपना India

ए किलर पैराडॉक्स (A Killer Paradox)
अगर आपको थोड़ा हटके ड्रामा पसंद है, तो ‘ए किलर पैराडॉक्स’ आपके लिए ही है. चोई वू शिक ने इस शो में एक ऐसे सीरियल किलर का रोल निभाया है जो दूसरों से बिलकुल अलग है. उनके और पुलिस ऑफिसर बने सोन सुक कु के बीच की दिमागी जंग इस शो की जान है. इसके मर्डर सीन्स को इतने स्टाइलिश तरीके से फिल्माया गया है कि आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

ए ब्लडी लकी डे (A Bloody Lucky Day)
ये एक ऐसा हिडन जेम है जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं होती, लेकिन ये कोरियन शो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. यू येओन सोक ने इसमें एक खूंखार सीरियल किलर बनकर जो परफॉर्मेंस दी है, वो आपको डरा देगी. फिर जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिस्क भी बढ़ता जाता है और क्लाइमेक्स तक पहुंचते-पहुंचते आपका दिमाग घूम जाता है.

द वर्स्ट ऑफ ईविल (The Worst of Evil)
जी चांग वूक को हाथों में कुल्हाड़ी लिए गुंडों से भिड़ते देखना किसी सिनेमैटिक मैजिक से कम नहीं है. इसमें जी चांग वूक और वि हा जून के बीच का खतरनाक ब्रोमांस और विलेन्स की खतरनाक दुनिया को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है.
