Home Latest News & Updates 1400 करोड़ का धमाका और Bollywood में सन्नाटा, Dhurandhar 2 पर क्यों भीगी बिल्ली बनें ये सूरमा?

1400 करोड़ का धमाका और Bollywood में सन्नाटा, Dhurandhar 2 पर क्यों भीगी बिल्ली बनें ये सूरमा?

by Preeti Pal
0 comment
1400 करोड़ का धमाका और Bollywoods में सन्नाटा, Dhurandhar 2 की सक्सेस पर क्यों भीगी बिल्ली बनें हुए हैं ये बड़े सूरमा?

Bollywoods Silence on Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. लेकिन क्या इस फिल्म की कामयाबी से डर गई है मायानगरी?

01 April, 2026

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक नेशनल डिबेट का टॉपिक बन चुकी है. मंगलवार को इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते इतिहास रच दिया. ये पहली हिंदी फिल्म है जिसने बिना चीन की मार्केट के ये मुकाम हासिल किया है. सिर्फ 13 दिनों में ‘धुरंधर 2’ अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन मूवी बन गई है. उम्मीद है कि ये जल्द ही टॉप 2 या शायद नंबर 1 की कुर्सी पर भी कब्जा कर लेगी. फेमस फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने तो ‘धुरंधर 2’ की तुलना ‘शोले’ जैसी एपिक और कल्प फिल्म से कर दी है.

साउथ का प्यार

एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड की चुप्पी सबको खटक रही है. फिल्म के फैंस सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पर मौन क्यों हैं? दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ को सबसे ज्यादा प्यार और तारीफ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही है. एसएस राजामौली से लेकर नाग अश्विन और रजनीकांत से लेकर नागार्जुन तक, सब इस फिल्म के फैन बन चुके हैं. रजनीकांत ने तो डायरेक्टर आदित्य धर को ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ तक कह दिया है.

Dhurandhar
Dhurandhar

यह भी पढ़ेंःबॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 की सुनामी, बाहुबली और KGF 2 को छोड़ा पीछे, अब खतरे में दंगल का रिकॉर्ड

रणवीर का जलवा

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने अकेले साउथ इंडिया के 5 स्टेट्स यानी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की है. ये शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है. ‘जवान’ की सक्सेस में साउथ के डायरेक्टर और एक्टर्स, दोनों का हाथ था. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ ने पूरी तरह से बॉलीवुड टीम के साथ वहां अपनी धाक जमाई है. ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी कल्ट फिल्में बना चुके एसएस राजामौली ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक सीन को ‘एक्टिंग की मास्टरक्लास’ बताया है. इसके अलावा अल्लू अर्जुन, राम चरण और महेश बाबू ने भी ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है.

खामोश हैं बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स

जहां साउथ के सुपरस्टार्स ‘धुरंधर 2’ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने अब तक इस पर कुछ खास नहीं कहा है. हालांकि, करण जौहर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कंगना रनौत, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार जैसे कुछ स्टार्स ने फिल्म की सराहना की है. लेकिन इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा अब भी ‘वेट एंड वॉच’ के पोज़ में पड़ा हुआ है. डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने इस चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी इंडस्ट्री में एकता की कमी है. उन्होंने कहा कि जब एक फिल्म अच्छा करती है, तो उसका फायदा स्पॉट बॉय से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर तक, सबको मिलता है, फिर तारीफ करने में कंजूसी क्यों?

Dhurandhar
Dhurandhar

डर या पॉलिटिक्स

फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड की इस चुप्पी को ‘डर’ या ‘जलन’ का नाम दिया है. उनका मानना है कि बॉलीवुड इस शानदार सक्सेस को देखकर हैरान है. हालांकि, चर्चा ये भी है कि फिल्म को लेकर चल रही ‘प्रोपेगेंडा’ वाली कंट्रोवर्सी की वजह से भी कई बॉलीवुड़ सेलिब्रिटीज़ इससे दूरी बनाए हुए हैं. ‘धुरंधर 2’ पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट वाली थिंकिंग को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड का एक बड़ा हिस्सा अक्सर ऐसी कंट्रोवर्सी से दूर रहना ही बेहतर समझता है. अब कुछ लोगों का तर्क है कि शायद बधाई के मैसेज सोशल मीडिया के बजाय सीधे फोन या मैसेज पर भेजे गए होंगे. लेकिन जिस इंडस्ट्री में हर छोटी सक्सेस का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया जाता हो, वहां 1400 करोड़ की ऐतिहासिक जीत पर ये सन्नाटा वाकई हैरान करने वाला है. आपको क्या लगता है कि बॉलीवुड की ये चुप्पी किसी खास वजह से है या ये सिर्फ एक इत्तेफाक है?

यह भी पढ़ेंः Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने बनाया डिजिटल वर्ल्ड में नया रिकॉर्ड, पहले पार्ट से दोगुनी कीमत में बिके राइट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?