T20 World Cup : टी-20 विश्व कप में ऐसा अजूबा देखने को मिला, जो हर किसी को हैरान कर रहा है. ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हो गई है और अब टीम के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
T20 World Cup : आईसीसी विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के दौर से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया खेमे में जबरदस्त हंगामा मच गया है. साल 2009 के बाद पहली बार कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हैं. ICC टी-20 रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम जिम्बाबावे से हार गई और फिर श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के बाद कंगारू टीम ने अपना टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बांध लिया है. 6 बार की विश्व कप विजेता टीम का इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाना मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर हो रही है. टीम में देर से शामिल किए गए स्मिथ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब इस पर पूर्व क्रिकेट सवाल खड़े कर रहे हैं. साथ ही इस मामले में अब ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट की तरफ से सफाई दी गई है.
ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने कहा ये बात
मामला यह है कि ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने सफाई देते हुए कहा कि स्मिथ को शुरुआत से ही टीम के कवर के रूप में उन्हें जगह दी गई थी. वह सिर्फ ओपनिंग स्लॉट के लिए बैकअप के रूप में रखी गई. मामला यह है कि मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी की वजह से सिर्फ शुरुआत के दो मुकाबले खेल पाए थे और इसके बाद स्मिथ को टीम में कवर के रूप में रखा गया था. इसके बाद तेज गेंदबाज चोटिल हो गए और उन्हें ऑफशियल रिप्लेसमेंट के रूप में रखा गया था.
डोडेमाइड ने कहा कि तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. यही वजह रही कि टीम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी. हालांकि, पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि स्टीव स्मिथ एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए था. इसका फायदा जरूर देखने को मिलता.
दिग्गज क्रिकेटर ने खड़े किए सवाल
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मार्क वॉ ने इसको अनुभवी बल्लेबाज को अपमान बताया है. इसके अलावा मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्रा ने सेलेक्शन कमेटी और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्राथमिकता देने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. खास बात यह है कि हाल ही में हुए आयोजित हुए बिग बैश लीग 2025-26 में स्टीव स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से 299 रन आए थे. इसके बाद उन्हें सीमित तरीके से इस्तेमाल किया गया यह समझने से परे हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया कि टूर्नामेंट खत्म करने के बाद पूरी अभियान की समीक्षा की जाएगी. फिलहाल टीम के लिए ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलना है और विस्तृत समीक्षा की जाएगी. हालांकि, टीम को विश्व कप से बाहर होना काफी परेशान कर सकती है.
यह भी पढ़ें- नकवी को जाहिल कहने वाले बयान से शोएब अख्तर ने लिया यूटर्न, अब दे रहे हैं सफाई; ऐसे बने भीगी बिल्ली
News Source: PTI
