IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने एक बड़ा बयान दिया. हालांकि, 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उन्होंने बयान से यूटर्न ले लिया और अब उनकी इस पर आलोचना हो रही है.
IND vs PAK: भारत से 61 रनों से हारने के बाद पाकिस्तान में बयानबाजी तेज हो गई. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने एक बयान में PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अयोग्य और जाहिल बताया था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट जगत में इस बयान पर विवाद होने लगा और 24 घंटे भी नहीं बीते कि उन्होंने पाकिस्तान की तरह अपने बयान से यूटर्न ले लिया.
क्या बोले थे शोएब अख्तर?
भारतीय चैनल पर अपनी तीखी टिप्पणी करते हुए शोएब अख्तर ने कहा था कि मोहसिन नकवी जैसे व्यक्ति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष बनने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे किसी चैनल का चैयरमैन बना दें तो मुझे कैसा पता लगेगा कि कैसे खबर लिखी जाती है और कैसे इसको चलाया जाता है. अख्तर ने कहा कि इस वक्त एक ऐसे ही व्यक्ति पीसीबी के अध्यक्ष हैं जिसको पता नहीं है कि क्रिकेट कैसे खेला जाता है. इसके आगे उन्होंने अपने सख्त लहजे में कहा कि क्या आपको मालूम है कि दुनिया का सबसे बड़ा अपराध क्या है? किसी अयोग्य और जाहिर आदमी को गंभीर कार्य की जिम्मेदारी दे देना. इस बयान के बाद पाकिस्तान में काफी विवाद हो गया और फिर अख्तर पर जुबानी हमले में शुरू हो गए.
24 घंटे में ही ले लिया यूटर्न
अपने द्वारा दिए गए बयान पर पाकिस्तान के एक चैनल पर शोएब अख्तर ने 24 घंटे के भीतर ही यूटर्न ले लिया. उन्होंने कहा कि मैंने जो अयोग्य और जाहिल शब्द का इस्तेमाल किया है वह मोहसिन नकवी भाई के लिए कतई नहीं थे. उन्होंने कहा कि मेरे बयान से भले ही लगा हो कि मैंने उन्हें ही कह रहा हूं लेकिन मैंने इसको सिर्फ व्यापक रूप में कहा था, जो एक संस्थान को अकेला बर्बाद कर सकता है. उन्होंने बताया कि मेरा इशारा कतई भी मोहसिन नकवी की तरफ नहीं था बल्कि क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय संस्था की तरफ था. उन्होंने यह भी बताया कि मेरी बात को टीवी चैनल वालों ने घूमा दिया और उसी कार्यक्रम में मैंने यह भी कहा था कि हमें मोहसिन नकवी के बारे में ज्यादा बुरी बातें नहीं करनी चाहिए.
शोएब अख्तर ने अपनी बात से पटलते हुए कहा कि मोहसिन नकवी के एक सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें सही सलाह नहीं दी जाती है. इस दौरान अख्तर काफी हकलाते हुए नजर आए और अपने शब्दों को भी दोहरा रहे थे. इससे अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने बयान से 24 घंटे के भीतर यूटर्न ले लिया और वह पूरी तरह से पाकिस्तान की तरह अपनी बातों से खेल रहे हैं.
क्या हो सकती है नाराजगी की खास वजह?
इसके अलावा अख्तर ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वे नकवी से काफी नाराज हैं, लेकिन पीसीबी को चलाने के तरीके से नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं इसलिए नाराज हूं क्योंकि उन्होंने एक स्टैंड लिया था और वह उस पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए. उस फैसले के साथ एक बड़ा समुदाय था और यूटर्न लेने से पहले वह एक बार मुझसे चर्चा कर सकते थे. यह इशारा पूर्व गेंदबाज का भारत के खिलाफ शुरुआत में मैच नहीं खेलने को लेकर था हालांकि बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मान गया.
यह भी पढ़ें- भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा! अपने दामाद और बाबर के लिए कह दी ये कड़वी बात
