Home Top News JNU कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 51 छात्र

JNU कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 51 छात्र

by Neha Singh
0 comment
JNU Students Detained

JNU Students Detained: बीते गुरुवार को यूजीसी के नियमों को लेकर लेफ्ट छात्र संगठन मार्च कर रहे थे, जिसमें छात्र और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद 51 JNU स्टूडेंट्स यूनियन के छात्रों को हिरासत में लिया गया है

27 February, 2026

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है. बीते गुरुवार को यूजीसी के नियमों को लेकर लेफ्ट छात्र संगठन मार्च कर रहे थे, लेकिन परिस्थिती बिगड़ने के कारण छात्रों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि करीब 25 पुलिसकर्मी इस झड़प में घायलो हो गए हैं, जिसके बाद 51 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने लाठियां और जूते फेंके और मारपीट की, जिससे कई पुलिसवाले घायल हो गए, जिनमें से कुछ को तो झगड़े के दौरान काट भी लिया गया। पुलिस ने कहा कि ACP वेद प्रकाश, ACP संघमित्रा, SHO अतुल त्यागी और SHO अजय यादव समेत करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

शिक्षा मंत्रालय तक जा रहा थी रैली

JNU स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा, पूर्व प्रेसिडेंट नीतीश कुमार उन 51 प्रदर्शनकारियों में शामिल थे जिन्हें कॉलेज गेट पर पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद हिरासत में लिया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्टूडेंट्स ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस से शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस तक लॉन्ग मार्च का आह्वान किया था। यह मार्च JNU वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के हाल ही में एक पॉडकास्ट पर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नियमों को लागू करने, JNUSU के पदाधिकारियों को निकालने और प्रस्तावित रोहित एक्ट पर दिए गए बयानों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा था। साथ ही छात्र रोहिथ वमुला एक्ट लागू करने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ बहुत ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। JNUSU ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान बी आर अंबेडकर की एक तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया। झड़प के कथित वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिसमें एक में प्रदर्शनकारियों से अंबेडकर की एक तस्वीर छीनी गई दिखाई दे रही है।

कैंपस से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी

पुलिस के अनुसार, JNU प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को सूचित किया था कि कैंपस के बाहर किसी भी विरोध प्रदर्शन की कोई इजाज़त नहीं दी गई है और उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर ही अपना प्रदर्शन सीमित रखने की सलाह दी थी, पुलिस ने कहा। इसके बावजूद, लगभग 400-500 छात्र कैंपस में इकट्ठा हुए और विरोध मार्च शुरू कर दिया, उन्होंने कहा। दोपहर करीब 3.20 बजे, प्रदर्शनकारी मेन गेट से बाहर निकले और मिनिस्ट्री की तरफ बढ़ने की कोशिश करने लगे। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, “जैसे-जैसे हालात बिगड़े, कैंपस के बाहर लगे बैरिकेड्स टूट गए। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और डंडे फेंके, जूते फेंके और मारपीट की। हाथापाई के दौरान कुछ पुलिसवालों को दांत से काट लिया गया, जिससे मौके पर तैनात कई ऑफिसर घायल हो गए।”

यूनिवर्सिटी का बयान

JNUTA ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का मकसद स्टूडेंट्स को मार्च करने के उनके डेमोक्रेटिक अधिकार का इस्तेमाल करने से रोकना था और सभी हिरासत में लिए गए स्टूडेंट्स को तुरंत रिहा करने की मांग की। JNUSU ने एक अर्जेंट अपील जारी कर सपोर्टर्स से शाम को JNU मेन गेट पर इकट्ठा होने को कहा क्योंकि कई स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था। यूनिवर्सिटी ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, “JNUSU के प्रोटेस्टर UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहे हैं। यह माननीय सुप्रीम कोर्ट का उल्लंघन है जिसने रेगुलेशन पर स्टे जारी किया था। JNU के वाइस चांसलर या रजिस्ट्रार के पास रेगुलेशन पर कोई अधिकार नहीं है।”

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- NCERT: SC की टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्री का आया जवाब, शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?