Home Top News नोएडा प्रोटेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर UP पुलिस सख्त! कई हैंडल्स के खिलाफ FIR दर्ज

नोएडा प्रोटेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर UP पुलिस सख्त! कई हैंडल्स के खिलाफ FIR दर्ज

by Sachin Kumar
0 comment
UP Police Crack Down Social Media Following Noida Protests

Noida Protest : नोएडा में मजदूरों का आंदोलन फैलता जा रहा है और वह अपनी वेतन को बढ़ाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. उनका कहना है कि हमारी सिर्फ सैलेरी बढ़ाने की मांग है और वह पूरी होनी चाहिए.

Noida Protest : उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलेरी बढ़ाने को लेकर सड़कों पर उतरें मजदूरों का गुस्सा चरम पर पहुंचता जा रहा है. एक हफ्ते से चल रहा प्रदर्शन रविवार तक शांतिपूर्ण था, लेकिन सोमवार को इस आंदोलन ने हिंसक रूप धारण कर लिया. सोमवार को नोएडा के कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और उनको शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़ दिए. लेकिन अभी भी मामला शांत नहीं हो रहा है और सड़कों पर मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसी बीच खबर सामने आई है कि सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट को लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिसको लेकर यूपी पुलिस भी सख्त हो गई है. पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह NOIDA में हाल ही में हुए फैक्ट्री मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कथित तौर पर अफवाहें फैलाने के आरोप में दो सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

अफवाह फैलाने वालों पर UP पुलिस सख्त

यूपी पुलिस ने एक अपने एक बयान में कहा कि नोएडा में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुए, जिन्हें राज्य के बाहर के तत्वों ने उकसाया था. हालांकि, एक जगह पर हिंसा हुई है, जिसको हल्का बल प्रयोग करके शांत करवा लिया गया है. साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि इस घटना के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई और जनता से आग्रह किया है कि वे गलत जानकारी न फैलाएं. साथ ही जो लोग झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी फैला रहे हैं. उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

हिंसक प्रदर्शन ने उड़ाई प्रशासन की नींद

दिन की शुरुआत में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के बड़ी संख्या में मजदूर नोएडा के कुछ हिस्सों में इकट्ठा हुए और वेतन बढ़ाने की मांग की. साथ ही उनकी तरफ से मिनिमम वेज के नियम को लागू करने की भी बात कही गई. हालांकि, कुछ जगहों पर प्रदर्शन हिंसक भी हो गया और आगजनी, तोड़फोड़ और यातायात बाधित होने की भी घटना हुई. पुलिस ने जनता से एक बार फिर आग्रह किया है कि वह बिना पुष्टि वाली खबरों को साझा करने से बचे और शांति बनाए रखें.

जो मिली कंपनी खुली, वहां किया हमला

नोएडा फेज-2 के हाजरी कंपलेक्स में जो भी फैक्ट्री खुली मिली उस पर मजदूरों ने हमला बोल दिया. श्रमिकों के पीछे छिपे अराजक तत्वों ने कंपनियों में घुसकर उत्पात मचाया है और जमकर तोड़फोड़ भी की है. इसी बीच बीजेपी नेता संजय बली की फैक्ट्री पर हमला कर दिया और फिर अंदर घुसे जहां उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी. आपको बताते चलें कि पुलिस ने नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कों पर टीमें तैनात कर दी हैं, खासकर उत्तर प्रदेश के साथ प्रमुख बॉर्डर पाइंट्स पर तैनात कर दिए हैं. इसके अलावा वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- कांकेर एनकाउंटर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?