Home Lifestyle डायबिटीज में मीठे से नो कॉम्प्रोमाइज, ट्राई करें ये बिना चीनी से बने डेजर्ट्स, मन खुश और सेहत दुरुस्त

डायबिटीज में मीठे से नो कॉम्प्रोमाइज, ट्राई करें ये बिना चीनी से बने डेजर्ट्स, मन खुश और सेहत दुरुस्त

by Neha Singh
0 comment
Healthy Dessert

Sugar Free Desserts: यहां आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताया गया है, जिसमें रिफाइंड चीनी नहीं डाली जाती हैं. इसलिए ये आपकी हेल्थ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं.

27 February, 2026

मिठाइयां हम सभी को बहुत पसंद हैं, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है, खासकर डायबिटीज पेशेंट के लिए. शुगर लेवल बढ़ जाने के खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना जरूरी होता है, लेकिन मन की क्रेविंग को कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल. मिठाइयों में डाली जाने वाली रिफाइंड चीनी शुगर लेवल बढ़ाते हैं, इसलिए डॉक्टर इससे परहेज करने की सलाह देते हैं. अगर आप भी सिर्फ मिठाइयों को देखकर ही मन भरते हैं, तो अब आपको क्रेविंग्स कंट्रोल करने की जरूरत नहीं. आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिसमें रिफाइंड चीनी नहीं डाली जाती हैं. आप इन्हें खाकर अपना मन खुश कर सकते हैं.

आंवला कैंडी

amla candy

आंवले में औषधीय गुण होते हैं, इसलिए इसे खाना आपके लिए फायदेमंद होगा. पोषक तत्वों से भरपूर आंवले को ऑर्गेनिक गुड़ और काले नमक और जीरे के मिक्सचर में भिगोकर, आप टेस्टी आंवला कैंडी बना सकते हैं जो पाचन में मदद करेगी, विटामिन C को बढ़ाएगी और आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत करेगी. ध्यान रहे कि कैंडी बनाने के लिए इसे चबाने लायक होने तक सुखाया जाता है. सुखाने के बाद आपकी आंवला कैंडी तैयार हो जाती है.

खजूर और मेवे के लड्डू

Date and dry fruit laddus

लड्डू हर भारतीय को पसंद होते हैं. डायबिटिक लोगों के लिए खजूर और मेवे लड्डू बहुत ही टेस्टी और हेल्दी स्नैक है. एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें कटे हुए खजूर डालें, इसके बाद भुने हुए बादाम, काजू और अखरोट के साथ मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसके लड्डू बनाएं. खजूर और मेवे के लड्डू फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं. यह लड्डू में बिना चीनी के बनेंगे और आपको एनर्जी भी देंगे.

रागी हलवा

ragi halwa

रागी एक सुपर-ग्रेन है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसे थोड़े से घी में भूनने से और फिर आयरन से भरपूर गुड़ मिलाने एक स्वादिष्ट रागी हलवा तैयार हो जाता है. सबसे अच्छी बात है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. रागी में कैल्शियम और फाइबर बहुत होता है, जिससे यह डेज़र्ट ब्लड शुगर में तेज़ी से बढ़ोतरी के बजाय लगातार एनर्जी देता है, जिससे यह एक हेल्दी फैमिली मील के लिए एक आइडियल चॉइस बन जाता है.

नारियल और शहद के लड्डू

coconut laddu

नो शुगर स्वाट्स में नारियल और शहद के लड्डू खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है. गाढ़े दूध की जगह कच्चे शहद और ताज़े सूखे नारियल का इस्तेमाल करके आप शुगर-फ्री लड्डू बना सकते हैं, जो गर्मियों की शामों के लिए एकदम सही है. नारियल मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद करता है, जबकि शहद में कॉम्प्लेक्स मिठास और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये लड्डू जल्दी बन जाते हैं और इनका स्वाद भी बहुत टेस्टी होता है.

शकरकंद श्रीखंड

Sweet Potato Shrikhand

पारंपरिक श्रीखंड एक महाराष्ट्रीयन मिठआई है जो दही और चीनी से बनती है, लेकिन इसे हेल्दी बनाने के लिए आप भुने मैश किए हुए शकरकंद इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़े से शहद, केसर और इलायची डालकर इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. इस श्रीखंड में विटामिन A और पोटैशियम बहुत ज़्यादा होता है. यह ओरिजिनल श्रीखंड की तरह ही का मखमली टेक्सचर बनाए रखता है और कैलोरी काउंट को काफी कम कर देता है.

यह भी पढें- सेहत का खजाना और मसालों का राजा जिसका मुरीद है सारा ज़माना, जाने कौन सा देश है हींग की असली…

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?