Kiara Advani Pink Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नया पिंक साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वैसे, आप भी इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं. जानें कैसे.
10 April, 2026
जब कियारा आडवाणी NMACC की तीसरी एनिवर्सरी के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हीं की बात करने लगा था. अपनी नन्हीं बेटी सरायाह के वेलकम के कुछ महीनों बाद पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी ये एंट्री काफी ड्रीमी थी. फैंस ने उनके इस नूर को ‘न्यू-मॉम ग्लो’ का नाम दिया, लेकिन जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वो थी कियारा की बेबी-पिंक साड़ी. ऐसे में अगर आप भी कियारा के इस वायरल लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो ये टिप्स खास आपके लिए ही हैं.

वायरल मोमेंट
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शाम बॉलीवुड के बड़े स्टार्स से सजी थी, लेकिन कियारा की एंट्री ने सारी महफिल लूट ली. उनकी साड़ी ट्रेडिशनल कारीगरी और मॉडर्न ग्लैमर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन थी. सॉफ्ट बेबी-पिंक कलर ने उन्हें एक फ्रेश और फेमिनिन लुक दिया, जबकि ड्रामेटिक ऑर्गेन्जा पैचवर्क पल्लू ने एक्ट्रेस के स्टाइल में चार चांद लगा दिए.

लुक की जान
कियारा के इस लुक को कॉपी करने के लिए सबसे जरूरी है सही साड़ी का होना है. कियारा ने अपनी डिजाइनर मसाबा बेबी पिंक सिल्क क्रेप बूटा साड़ी को बड़ी खूबसूरती से कैरी किया. आप भी इसी तरह की एक साड़ी अपने लिए पिक करें. इसके लिए आप थोड़ा बजट फ्रेंडली ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो आप ऐसी पिंक साड़ी चुन सकती हैं जिसमें हल्का गोल्ड वर्क और पल्लू पर ऑर्गेन्जा का टच हो.
यह भी पढ़ेंःनेशनल क्रश का फैशन जलवा, देखें Rashmika Mandanna के वो 5 किलर लुक्स, जिन्होंने इंटरनेट पर लगाई आग!

मॉडर्न ब्लाउज
कियारा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न बनाने के लिए ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने क्लासिक ब्लाउज के बजाय स्पेगेटी स्ट्रैप्स वाला हैवी सीक्वेंस गोल्ड बस्टियर चुना. इस एक बदलाव ने उनके लुक को यूथफुल और ट्रेंडी बना दिया. आप भी एक स्ट्रक्चर्ड गोल्ड ब्लाउज के साथ अपनी सिंपल साड़ी को ग्लैमरस बना सकती हैं.

पर्ल चोकर
कियारा की साड़ी जितनी खूबसूरत थी, उनका एंटीक फिनिश नेकलेस भी उतना ही शाही लग रहा था. डायमंड और पर्ल के कॉम्बिनेशन वाले इस चोकर ने उनके पूरे लुक को कम्पलीट किया. आप भी अपनी ड्रेस के साथ एक गोल्ड और फॉक्स पर्ल चोकर पहनकर वही ड्रामा क्रिएट कर सकती हैं.

लुक की खासियत
कियारा आडवाणी का ये लुक सिर्फ फैशन के बारे में नहीं है, बल्कि ये उनके कॉन्फिडेंस और मॉडर्न फेमिनिज्म को भी दिखाता है. मां बनने के बाद लाइटलाइट में उनकी ये वापसी शानदार थी. तो अगले फंक्शन के लिए कियारा के इस आइकोनिक पिंक लुक को रीक्रिएट करें और रेड कार्पेट जैसा जलवा बिखेरें.
यह भी पढ़ेंः ग्लैमरस भी और कंफर्टेबल भी, इस सीजन इन 6 Anarkali Suit के साथ महफिल लूटने की करें तैयारी
