Home Latest News & Updates भूकंप से कांपी कोलकाता की धरती, 5.0 की रही तीव्रता; घर और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

भूकंप से कांपी कोलकाता की धरती, 5.0 की रही तीव्रता; घर और दफ्तरों से बाहर निकले लोग

by Sachin Kumar
0 comment

Kolkata Earthquake : कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, राहत वाली खबर यह है कि अभी तक कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है. लेकिन जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

Kolkata Earthquake : कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 माफी गई. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. आम लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए. हालांकि, अभी तक जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा और इसके झटके कुछ सेकंड ही महसूस किए गए हैं. साथ ही भूकंप का ज्यादा असर ऊंची इमारतों पर नहीं पड़ा.

कोलकाता में कुछ ने लोगों ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में पंखा और फर्नीचर का सामान हिलते हुए देखा गया. कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भूकंप के झटके महसूस करने के बाद तत्काल परिसर खाली करके सड़कों पर आ गए. कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा रहा है कि कर्मचारी ऑफिस छोड़ने के बाद सड़कों पर जमा हो गए हैं.

यहां पर महसूस किए गए झटके

कोलकाता के अलावा हावड़ा, झाड़ग्राम, हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में जोरदार कंपन महसूस किए गया. मोदिनीपुर शहर में जिलाधिकारी ऑफिस में कर्मचारी डरकर मारे बाहर भाग गए. कई घरों में फैन और अलमारियां हिलती हुई देखीं गईं. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के जान-माल जाने की खबर सामने नहीं आई है. कोलकाता के कुछ इलाकों से पुरानी इमारतों के हल्का झुकने की खबर सामने आई हैं.

इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है और कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में बना हुआ है.

कैसे आता है भूकंप?

टेक्टोनिक प्लेट्स के अंदर मौजूद गर्मी के चलते बहुत धीमी रफ्तार से हमेशा तैरती और खिसकती रहती हैं. साथ ही जब यह प्लेट्स आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे रगड़ जाती है तो उनके किनारों पर भारी दबाव और एनर्जी पैदा होती है. साथ ही दबाव अधिक होने पर चट्टान टूट जाती हैं. इस दौरान एनर्जी लहरों के रूप में निकलती हैं. इसके बाद जब इनकी लहरें जमीन की सतह तक पहुंचती हैं तो धरती हिलने लगती है और भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- शराब नीति मामला: CBI ने कहा- कई सबूतों की हुई अनदेखी, कोर्ट के फैसले को तुरंत चुनौती देंगे अफसर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?