Home Top News ईरानी हमले में F-15E एयरक्राफ्ट को गिराने वाली बात पर अमेरिका ने लगाई मुहर, US ने कही ये बात

ईरानी हमले में F-15E एयरक्राफ्ट को गिराने वाली बात पर अमेरिका ने लगाई मुहर, US ने कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
US Central Command F-15E Strike Eagles flying

Iran-Israel War : कुवैत में जिस U.S. F-15E स्ट्राइक ईगल्स को मिसाइल से हमला करके गिरा दिया गया था. उसको लेकर अमेरिका ने आधिकारिक रूप पुष्टि कर दी है. यूएस मिलिट्री ने कंफर्म किया कि एक लड़ाकू विमान गिरा है.

Iran-Israel War : ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तबाही मची हुई है. ईरान ने भी पलटवार किया है, जिसमें इजराइल और मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कुवैत में जिस U.S. F-15E स्ट्राइक ईगल्स को मिसाइल से हमला करके गिरा दिया गया था. उसको लेकर अमेरिका ने आधिकारिक रूप पुष्टि कर दी है. यूएस मिलिट्री ने कंफर्म करते हुए कहा कि कुवैत ने लड़ाई के दौरान 3 अमेरिकन F-15E स्ट्राइक लड़ाकू विमान मार गिराया. हालांकि, सभी 6 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत भी स्थिर है.

U.S. सेंट्रल कमांड हमले को लेकर क्या कहा?

यूएस सेंट्रल कमांड की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 1 मार्च को रात 11:03 PM ET पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में उड़ रहे तीन U.S. F-15E स्ट्राइक ईगल्स कुवैत के ऊपर एक साफ फ्रेंडली फायर की घटना की वजह से गिर गए. एक्टिव लड़ाई के दौरान ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले शामिल थे. US एयर फ़ोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफ़ेंस ने गलती से मार गिराया. सभी 6 एयरक्रू सुरक्षित बाहर निकल गए. उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस घटना को माना है और हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और इस चल रहे ऑपरेशन में उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हैं. घटना के कारण की जांच की जा रही है. जैसे ही और इसके बार जानकारी मिलेगी, उसे जारी कर दिया जाएगा.

कुवैत ने भी माना इस घटना को

कुवैत ने भी अपने बयान में माना कि एक्टिव लड़ाई के दौरान जिसमें ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले शामिल थे. US एयर फोर्स के फाइटर जेट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया. हालांकि, सभी क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है और उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. साथी सभी क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर हैं. इस अमेरिका का कहना है कि उसने माना है कि गलती से उसने हमला कर दिया और इस मिशन में वह हमारे साथ है हम इसके लिए आभारी हैं.

इजरायल भी कर रहा लगातार हमला

इजरायल भी ईरान पर लगातार हमला कर रहा है और दूसरी लहर में उसके वरिष्ठ ईरानी खुफिया अधिकारी मारे गए हैं. सोमवार को जारी सैन्य बयान में मृतकों की पहचान सैयद याह्या हामिदी और जलाल पूअर हुसैन के रूप में हुई है. इजरायली बयान में आगे कहा गया है कि हामिदी इजरायल मामलों में खुफिया उप मंत्री थे.

यह भी पढ़ें- आसमान छूती तेल की कीमत: ईरान पर इजरायली हमले के बाद कच्चे तेल में 9% तक की भारी उछाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?