Home Latest News & Updates इंसान या हैवान? दमोह में युवक ने की सरेराह हत्या, लाश के पास बैठकर की ऐसी हरकत कि कांप गई रूह

इंसान या हैवान? दमोह में युवक ने की सरेराह हत्या, लाश के पास बैठकर की ऐसी हरकत कि कांप गई रूह

by Live Times
0 comment
इंसान या हैवान? दमोह में सनकी युवक ने सरेराह की हत्या, लाश के पास बैठकर की ऐसी हरकत कि कांप गई रूह

Damoh Murder Case: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर अपनी बहन के घर जा रहे एक भाई की गांव के एक सनकी युवक गुड्डा पटेल ने हथौड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी.

  • दमोह से Akib Khan की रिपोर्ट

Damoh Murder Case: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर अपनी बहन के घर जा रहे एक भाई की गांव के एक सनकी युवक गुड्डा पटेल ने हथौड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी काफी देर तक शव के पास बैठा रहा और लाश का खून पीता रहा. इसके बाद सिरफिरे ने शव के टुकड़े कर मांस भी खाया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. कुछ लोगों ने जब आरोपी को पत्थर मारे तो वह हाथ में हथौड़ा लेकर खेत की ओर भाग गया. आरोपी को स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ा. बता दें कि 10 घंटे के अंदर देहात थाना क्षेत्र में यह दूसरा हत्याकांड हुआ है.

आरोपी ने पुलिस पर भी किया हमला

नोहटा थाने के अर्थखेड़ा गांव निवासी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई भरत विश्वकर्मा के साथ समन्ना गांव में बहन के घर दूज पर टीका लगवाने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में आरोपी गुड्डा पटेल ने भाई के सिर पर हथौड़ा मार दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गया. तत्काल घटना की सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने खेत में चारों ओर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. जिससे पुलिसकर्मी व ग्रामीण जान बचाकर भागे. कुछ देर बाद अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को कब्जे में किया.

पत्नी की हत्या में सजा काट चुका है आरोपी

बताया जाता है कि जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया तब ग्रामीणों ने पथराव कर उसे पकड़ लिया. सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मृतक भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी के अर्थ खेड़ा गांव का रहने वाला था. उसकी उम्र 16 वर्ष थी. वह गुरुवार दोपहर अपनी बहन के घर भाई दूज पर जा रहा था. करीब 1:30 बजे जब वह बहन के घर जा रहा था तभी आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर बैठा था. उसने भरत पर रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया. किशोर की मौत के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया है. आरोपी साइको किस्म का अपराधी है जिसका डाक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्व में वह अपनी पत्नी की हत्या कर सजा काट चुका है और इसके बाद उसने फिर एक हत्याकांड को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ेंः लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 10 करोड़ मांगने वाला मनीष गिरफ्तार, पुलिस ने कई राज्यों में मारा छापा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?