Home Latest News & Updates LPG किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे जाम कर किया हंगामा, कहा- डिलीवर्ड का मैसेज आया, गैस नहीं

LPG किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे जाम कर किया हंगामा, कहा- डिलीवर्ड का मैसेज आया, गैस नहीं

by Live Times
0 comment
Supaul LPG Crisis

Supaul LPG Crisis: सुपौल में LPG गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा. लोगों ने हाईवे जाम कर गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया.

  • सुपौल, बिहार से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट

11 March, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से LPG सप्लाई पर असर पड़ने की खबरों ने पूरे देश में खलबली मचा दी है. लोग LPG सिलेंडर न मिलने की अफवाह से घबरा रहे हैं. लेकिन बिहार के सुपौल में लोगों को सच में गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. सुपौल में LPG गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने त्रिवेणीगंज–पिपरा मुख्य सड़क मार्ग पर बघला के पास NH-327E को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

कालाबाजारी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले दस दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. लोग लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि एजेंसी में गैस उपलब्ध नहीं है. इससे परेशान होकर दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ एजेंसी में गैस नहीं होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर बाजार में वही LPG सिलेंडर कालाबाजारी के जरिए 1500 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है. लोगों का कहना है कि एजेंसी स्तर पर बड़े पैमाने पर गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सिलेंडर डिलीवर्ड होने का मैसेज आता है, गैस नहीं

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक सप्ताह से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही है. रात में एजेंसी में गाड़ी आती है और सभी सिलेंडरों को ब्लैक से बेच दिया जाता है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस डीलिवर्ड हो चुका है का मैसेज आ चुका है, लेकिन गैस नहीं मिला है जिससे हमारे के घरों चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है. 3 मार्च को गैस बुक की थी, लेकिन आज तक गैस नहीं मिला है. एजेंसी वाले ने डीएससी नम्बर भी ले लिया है और गैस नहीं मिल रही है.

बच्चे भूखे है, खाना नहीं बन पा रहा

एक उपभोक्ताओं ने कहा कि ‘सरकार बोल रही है कहीं पर कोई आपूर्ति का दिक्कत नहीं है, लेकिन यहां रात में कालाबाजारी हो रहा है और लोगों को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है. हम लोगों के खाने के लिए त्राहिमाम हैं. हम लोग खाना कैसे बनाएं, हमारे बच्चे भूखे हैं, गैस मिल ही नहीं रहा है. पिछले दस दिनों से सिलेंडर बुकिंग हुआ पड़ा है लेकिन हम लोगों को गैस मिलता ही नहीं है. इसलिए हमारी मांग है कि प्रशासन हमें गैस दिलाए. ‘

दोबारा सड़क जाम करने का अल्टीमेटम

सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझाने में कामयाब हुए और करीब एक घंटे बाद लोगों ने NH 327E से जाम हटाया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उनका कहना था कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो वे फिर से सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें- 12 साल से लाश बनकर जी रहे हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु की मंजूरी, SC का ऐतिहासिक फैसला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?