Outfit for Chaitra Navaratri: चैत्र नवरात्रि का त्योहार आ रहा है. 9 दिनों में लोग मां की भक्ति में लीन रहते हैं. लेकिन आप भक्ति के साथ स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं, तो हम 9 दिनों के हिसाब से आउटफिट ऑप्शन लाए हैं
11 March, 2026
चैत्र नवरात्रि का त्योहार सिर्फ भक्ति का ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और ट्रेडिशन को खूबसूरत अंदाज में जीने का भी मौका है. साल 2026 की चैत्र नवरात्रि में देवी मां के 9 रूपों की पूजा के साथ-साथ उनके 9 खास रंगों को पहनना एक परंपरा बन चुका है. ग्रे कलर की सादगी से लेकर रॉयल पर्पल तक, हर कलर एक खास एनर्जी और मैसेज देता है. ऐसे में अगर आप इस बार अपनी स्टाइलिंग को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज़ हैं, तो फिक्र न करें. हमने आपके लिए तैयार की है एक ऐसी स्टाइल गाइड, जो आपको सुबह की पूजा से लेकर शाम की आरती और फैमिली गेट-टुगेदर तक, परफेक्ट एथनिक लुक देगी.

पहला दिनः ग्रे कलर
नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत एलिगेंट लुक के साथ. ग्रे कलर बैलेंस का सिंबल है. इस दिन के लिए आप ग्रे कलर का अनारकली सूट या स्ट्रेट फिट कुर्ता सेट पहन सकती हैं. इस तरह का आउटफिट न सिर्फ आपको एक ग्रेसफुल लुक देगा, बल्कि कंफर्टेबल भी रखेगा.

दूसरा दिन: ऑरेंज कलर
दूसरे दिन की एनर्जी और एक्साइटमेंट को ऑरेंज कलर के साथ सेलिब्रेट करें. इस दिन आप काफ्तान या शरारा सेट भी ट्राई कर सकती हैं. ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल का एक बेहतरीन फ्यूजन है. इस वाइब्रेंट लुक के साथ बड़े चांदबाली ईयररिंग्स पहनें.

तीसरा दिन: सफेद कलर
तीसरे दिन के लिए सफेद रंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. एक डिजाइनर व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी इस दिन के लिए सबसे शानदार चॉइस है. ऑर्गेंजा सॉफ्टनेस नवरात्रि के दिन आपको क्लासी लुक देगी. इस तरह की साड़ी को आप एक मॉडर्न वी-नेक सिल्क ब्लाउज के साथ पेयर करें.

चौथा दिन: लाल रंग
लाल रंग शक्ति और मां दुर्गा के रौद्र रूप का प्रतीक है. चौथे दिन के लिए एक हैवी कढ़ाई वाला ट्रेडिशनल लाल कुर्ता सलवार सेट चुनें. सलवार-कमीज का ये क्लासिक कॉम्बिनेशन जितना रॉयल दिखता है, उतना ही पहनने में ईज़ी भी है.

पांचवां दिन: रॉयल ब्लू
पांचवें दिन की चमक के लिए रॉयल ब्लू रंग की प्री-ड्रेप्ड शिफॉन साड़ी चुन सकती हैं. आजकल प्री-ड्रेप्ड साड़ी लड़कियों के लिए एक वरदान जैसी है, जिसे आप चंद मिनटों में पहन सकती हैं. शिफॉन का हल्का फैब्रिक और उस पर बारीक प्रिंटेड बॉर्डर आपको काफी मॉडर्न दिखाएगा.
यह भी पढ़ेंःRam Navami पर लगना है ‘राम-प्यारी’, तो इन 6 एथनिक लुक्स के साथ महफ़िल लूटने की करें तैयारी

छठा दिन: पीला रंग
छठे दिन की शुरुआत पीले रंग की सिल्क साड़ी के साथ करें. पीला रंग खुशी और संपन्नता का संदेश देता है. सिल्क की चमक और गोल्डन जरी के बॉर्डर वाली साड़ी फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देती है.

7वां दिन: हरा रंग
7वें दिन के लिए ग्रीन कलर का कुर्ता सेट पहन सकती हैं. ये रंग वसंत के आने और नई शुरुआत का सिंबल है. लाइटवेट कुर्ता सेट आपको हैवी फील नहीं कराएगा बल्कि एक वॉल्यूमिनस लुक देगा. आप इस फ्रेश लुक के साथ एमराल्ड झुमके पहनें और बालों को हल्का वेवी स्टाइल दें.

8वां दिन: पीकॉक ग्रीन
आठवें दिन के लिए पीकॉक ग्रीन कलर की साड़ी या फिर कुर्ता सेट पहन सकती हैं. ये गहरा और यूनिक कलर हर स्किन टोन पर खिलता है. एक मैटेलिक क्लच और ब्लॉक हील्स के साथ अपने इस लुक को आप आसानी से मॉडर्न टच दे सकती हैं.

9वां दिन: बैंगनी कलर
नवरात्रि के आखिरी दिन बैंगनी यानी पर्पल कलर पहनें. ये कलर बहुत ही रॉयल लुक देता है. फाइनल लुक के लिए हैवी पोलकी जूलरी और डार्क कलर की लिपस्टिक आपको और क्लासी फील कराएगी.
यह भी पढ़ेंः इन 6 डिजाइनर इंडो वेस्टर्न Kurta Set साथ लूटें महफिल, पड़ोसन और रिश्तेदार भी करेंगे जमकर तारीफ
