Home राज्यRajasthan चूल्हे बुझे तो भड़की कांग्रेस: राजस्थान में सिलेंडर की कमी पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

चूल्हे बुझे तो भड़की कांग्रेस: राजस्थान में सिलेंडर की कमी पर फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
चूल्हे बुझे तो भड़की कांग्रेस: राजस्थान में सिलेंडर की कमी पर फूटा गुस्सा, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

LPG Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच गैस की कमी को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा. राजस्थान के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए.

LPG Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच गैस की कमी को लेकर राजस्थान में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा. राजस्थान के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही से लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है. सिलेंडर की कमी से लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं. होटल और ढाबे बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयपुर सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन जयपुर, अजमेर, जैसलमेर, नागौर और अलवर सहित शहरों में हुए. जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमत के कारण लोग खाना नहीं बना पा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही सामान्य गैस आपूर्ति बहाल करने में विफल रही तो उनका आंदोलन तेज हो जाएगा.

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खाना बनाकर जताया विरोध

अजमेर में शहर और जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. LPG सिलेंडर की बढ़ती कमी पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पारंपरिक स्टोव जलाया और खाना पकाया. इस बात पर जोर दिया कि गैस आपूर्ति में व्यवधान ने लोगों को खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों का सहारा लेने के लिए मजबूर किया है. सैकड़ों कांग्रेसियों ने मार्च निकाला. कांग्रेसी ज्योतिबा फुले सर्किल से कलक्ट्रेट तक खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर पहुंचे. विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रघु शर्मा भी शामिल हुए. जैसलमेर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरदीन फकीर और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने खाली सिलेंडर, जलाऊ लकड़ी, स्टोव और बर्तन ले रखे थे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. उन्होंने विरोध प्रदर्शन के तहत गांधी दर्शन के पास सड़क पर लकड़ी का चूल्हा भी जलाया और चाय बनाई. नागौर, अलवर और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन हुए.

एलपीजी संकट के कारण बढ़े दाम

नागौर कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने आरोप लगाया कि एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण लोगों और छोटे व्यवसायों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जयपुर के निवासियों ने एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी पर रोष जताया. कई लोग अपने सिलेंडर बुकिंग की स्थिति जानने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंचे और कुछ स्थानों पर लंबी कतारें देखी गईं. विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने दावा किया कि आपूर्ति खराब होने के बावजूद सरकार स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर रही है. एलपीजी संकट के कारण कई ढाबों, रेस्तरां और भोजनालयों ने अपने मेन्यू कम कर दिए हैं और कीमत बढ़ा दी है. गोपालपुरा बाईपास पर एक ढाबा मालिक प्रकाश कुमार ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए मेरे पास मेन्यू को सीमित करने और कीमत बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. वाणिज्यिक सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है. महेश नगर में एक पीजी हॉस्टल के संचालक गिरधारी शर्मा ने कहा कि कैंटीन में हमारे पास सीमित मेन्यू है.

ये भी पढ़ेंः LPG का हाहाकार: केरल में 40% रेस्टोरेंट्स बंद, तमिलनाडु में 398 सिलेंडर जमा करने पर 2 गिरफ्तार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?