Suryakumar Yadav : टी-20 विश्व कप जीतने के बाद कप्तान सूर्या की हर जगह तारीफ हो रही है. इसके अलावा उनके अंतरराष्ट्रीय खेलते हुए उन्हें पांच साल भी पूरे हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.
Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत को खिताब जीतने के बाद से ही वह ब्रेक पर चल रहे हैं और कुछ दिनों में IPL 2026 की तैयारियां शुरू कर देंगे. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मामला यह है कि सूर्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस वीडियो में उन्होंने उन पलों को शेयर किया जिनमें उनकी मेहनत और संघर्ष दिख रहा है.
लोगों का किया आभार व्यक्त
सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को सूर्या ने शेयर किया है उसमें उन्होंने अब तक के सफर के लिए फैंस, कोच से लेकर परिजनों का आभार व्यक्त किया. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 5 साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया. इंडिया की जर्सी पहनना एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं आज भी शब्दों में बयां नहीं कर सकता. टीम के लिए हम और भी बहुत सी यादें बनाने जा रहे हैं. अब उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है.
ऐसा रहा सूर्या का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब तक 37 वनडे, 113 टी-20 और एक टेस्ट मैच खेला है. इस दौरान उन्होंने वनडे में 773, T20I में 3272 और टेस्ट में 8 रन बनाए हैं. साथ ही अगर बतौर कप्तान के रूप में उनकी भूमिका की बात करें तो 52 मैच खेले हैं जिसमें 40 में जीत दर्ज की है और 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. टी-20 के कप्तानी के रूप में भारतीय टीम का जीत का रिकॉर्ड 76.94 प्रतिशत है.
भारतीय टीम के फैंस को दिया धन्यवाद
टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद BCCI ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कप्तान सूर्या भारतीय टीम के फैंस को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं. सूर्या ने कहा कि मेरे प्यारे टीम इंडिया के फैंस आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया. आप सब लोगों का समर्थन और आशीर्वाद है तो, हम है. यह विश्व कप ट्रॉफी भारत के हर नागरिक की है हम जीते हैं तो यह सिर्फ हमारा नहीं बल्कि उन बच्चों का भी है जो रात-रात भर मैच देखते हैं. अब ट्रॉफी घर आ गई है.
यह भी पढ़ें- बेंच पर बैठने से लेकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने तक की कहानी, थोड़ी फिल्मी है Sanju Samson की स्टोरी
