Home Latest News & Updates Share Market में लौटी रौनक, Sensex-Nifty की छलांग के साथ इस सेक्टर ने किया मालामाल

Share Market में लौटी रौनक, Sensex-Nifty की छलांग के साथ इस सेक्टर ने किया मालामाल

by Preeti Pal
0 comment
कई दिनों के बाद लौटी Share Market में रौनक, Sensex-Nifty की छलांग के साथ इस सेक्टर ने भरी हुंकार

Share Market: कई दिनों की उथल-पुथल के बाद आज यानी बुधवार को शेयर मार्केट में रौनक दिखी है. सेंसेक्स और निफ्टी की उछाड़ के साथ आज कई दिनों बाद इन्वेस्टर्स के चेहरे खिले हैं.

18 March, 2026

आज सुबह जब शेयर बाजार खुला, तो दलाल स्ट्रीट और इन्वेस्टर्स के मोबाइल स्क्रीन पर हरियाली ही हरियाली नजर आई. पिछले दो दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज बुधवार को भी बरकरार रहा. यानी बुधवार की सुबह मार्केट ने एक जोरदार शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स ने लंबी छलांग लगाकर लोगों को खुश कर दिया है. इस शानदार तेजी के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं. पहला है इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट और दूसरा है विदेशी बाजारों से मिल रहे पॉजिटिव हिंट. कच्चे तेल की कीमत करीब 1.46 प्रतिशत गिरकर 101.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जिससे इंडियन शेयर मार्केट को बड़ी राहत मिली है. इसके अलावा, आईटी सेक्टर के शेयर्स में आई जबरदस्त खरीदारी ने भी बाजार के मूड को अच्छा कर दिया है.

कहां पहुंचा बाजार?

कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 518.84 अंक उछलकर 76,589.68 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 157.75 अंकों की बढ़त के साथ 23,738.90 के आंकड़े को छू लिया. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो इन्वेस्टर्स आज अच्छी कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंःजनता की जेब पर भारी पड़ी जंग, तेल की कीमतों में लगी आग, Share Market में मंदी का सैलाब

कौन आगे, कौन पीछे?

आज के लकी शेयर्स की बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंडिगो (InterGlobe Aviation), ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स ने इन्वेस्टर्स को मालामाल किया. दूसरी तरफ, कुछ बड़े नाम जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में थोड़ी सुस्ती देखी गई. आईटी सेक्टर के अलावा ऑटो, कैपिटल गुड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर्स में भी 1 से 2 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, जो छोटे इन्वेस्टर्स के लिए अच्छा है.

रुपये की चाल

शेयर बाजार में भले ही धूम मची हो, लेकिन फॉरेन करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया थोड़ा कमजोर नजर आया. डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 92.43 के लेवल पर पहुंच गया. इसका बड़ी वजह फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FIIs की लगातार बिकवाली और मिडिल ईस्ट में जारी वॉर को माना जा रहा है. हालांकि, शेयर बाजार की मजबूती ने रुपये को और ज्यादा गिरने से बचा लिया.
वहीं, वरुण बेवरेजेस की तरफ से भी खबर आई है. पेप्सी की बॉटलिंग करने वाली इस दिग्गज कंपनी ने साउथ अफ्रीका की ‘क्रिकली डेयरी’ को खरीदने का एलान किया है. ये सौदा करीब 131.4 करोड़ रुपये में हुआ है, जिससे कंपनी अब दूध और जूस के बिजनेस में भी अपनी पकड़ मजबूत करेगी.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Share Market ने पलटी चाल, कई दिनों की गिरावट के बाद Sensex-Nifty में लौटी हरियाली

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?