Home Top News ‘बड़े ही अफसोस के साथ हम…’, बंद हो रही यह एयरलाइन! सभी उड़ाने की रद्द; क्या है पूरा मामला?

‘बड़े ही अफसोस के साथ हम…’, बंद हो रही यह एयरलाइन! सभी उड़ाने की रद्द; क्या है पूरा मामला?

by Live Times
0 comment
Spirit Airlines News

Spirit Airlines News: अमेरिका की एयरलाइंस ने अपनी सभी फ्लाइटों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है. Spirit Airlines ने कहा है कि उसके यात्रियों को एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं है.

Spirit Airlines News: ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. इस तनाव ने स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को कई बार बंद और बाधित किया है. यह एक ऐसा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20 फीसदी कच्चे तेल, गैस की आवाजाही होती है. पश्चिम एशिया में इस तनाव के बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है.

जी हां, करीब 33 वर्षों से अपनी फ्लाइट की सेवा देने वाली स्पिरिट एयरलाइंस (Spirit Airlines) की पैरेंट कंपनी स्पिरिट एविएशन होल्डिंग्स, इंक. (Spirit Aviation Holdings, Inc.) ने अपनी फ्लाइट सेवा को 2 मई से तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है. एयरलाइंस ने कहा है – बड़े ही अफसोस के साथ हम सूचित करते हैं कि 2 मई 2026 को Spirit Airlines ने अपने ऑपरेशन्स को व्यवस्थित रूप से बंद करना शुरू कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

सभी उड़ानें की गईं रद्द- स्पिरिट एयरलाइंस

अमेरिका की एक ऐसी एयरलाइंस, जो कम बजट यानी सस्ते में अपने यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा दे रही थी, अब वह बंद होने जा रही है. कंपनी ने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. यह कंपनी अब अपने ऑपरेशन्स को व्यवस्थित रूप से समेटना शुरू कर दी है.

वहीं, जब हमने Spirit Airlines की आधिकारिक वेबसाइट को खोला तो लिखा हुआ था- बड़े ही अफसोस के साथ हम सूचित करते हैं कि 2 मई 2026 को Spirit Airlines ने अपने ऑपरेशन्स को व्यवस्थित रूप से बंद करना शुरू कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है.

इसमें आगे लिखा हुआ है- हमारे यात्रियों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अब कस्टमर सर्विस उपलब्ध नहीं है. हमें पिछले 33 वर्षों में इस इंडस्ट्री पर हमारे ‘अल्ट्रा-लो-कॉस्ट मॉडल’ के प्रभाव पर गर्व है, और हमें उम्मीद थी कि हम आने वाले कई वर्षों तक अपने यात्रियों की सेवा करते रहेंगे. एयरलाइन ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि Spirit की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और Spirit के यात्रियों को हवाई अड्डे पर नहीं जाना चाहिए.

कंपनी को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं- सीईओ

Spirit के प्रेसिडेंट और सीईओ Dave Davis ने कहा- मार्च 2026 में हमने अपने बॉन्डहोल्डर्स के साथ एक रीस्ट्रक्चरिंग प्लान पर समझौता किया था, जिससे हमें एक आगे बढ़ने वाले बिजनेस के तौर पर उभरने का मौका मिलता. हालांकि, हाल के हफ्तों में तेल की कीमतों में अचानक और लगातार हुई बढ़ोतरी की वजह से, हमारे पास कंपनी को व्यवस्थित तरीके से बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.

उन्होंने आगे कहा- बिजनेस को चलाने के लिए सैकड़ों मिलियन अतिरिक्त डॉलर की लिक्विडिटी की जरूरत थी, जो Spirit के पास न तो थी और न ही वह इसे जुटा सकती थी. यह बेहद निराशाजनक है और यह वह रिजल्ट बिल्कुल भी नहीं है जो हममें से कोई भी चाहता था. कंपनी ने बताया है कि उसके पास कोई अतिरिक्त फंडिंग उपलब्ध न होने के कारण उसके पास एयरलाइंस को बंद की प्रक्रिया शुरू करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था.

कैसे मिलेगा रिफंड?

फ्लाइट कैंसिल हो जाने से यात्रियों को टिकट का पैसा रिफंड चाहिए. कंपनी ने जानकारी दी है कि Spirit के जरिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करके खरीदी गई फ्लाइट की टिकटों का रिफंड ऑटोमैटिक पेमेंट के ओरिजिनल तरीके से प्रोसेस कर दिया जाएगा.

वहीं, जिन लोगों ने किसी ट्रैवल एजेंट के जरिए फ्लाइट की टिकट कराई है तो उन्हें रिफंड के लिए सीधे उस ट्रैवल एजेंट से संपर्क करना चाहिए. कंपनी ने बताया है कि जिन लोगों ने वाउचर, क्रेडिट या Free Spirit पॉइंट्स समेत किसी अन्य तरीके से फ्लाइट बुक की है तो उनके लिए मुआवजा बाद में दिवालियापन प्रोसेस के जरिए तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल से लेकर हवाई जहाज के फ्यूल तक, किसकी कीमत में कितना उछाल?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?