Home Top News सर्राफा बाजार में भूचाल, 13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना भी क्रैश, जानें क्या है सोना-चांदी का ताजा रेट

सर्राफा बाजार में भूचाल, 13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना भी क्रैश, जानें क्या है सोना-चांदी का ताजा रेट

by Neha Singh
0 comment
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: 19 मार्च को दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स और खरीदारों में घबराहट फैल गई. पिछले पांच दिनों में चांदी कुल 31 हजार रुपए गिर गई है. जानें आपके शहर में सोना चांदी की कीमत क्या है.

19 March, 2026

ग्लोबल टेंशन और युद्ध जैसे हालात का असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. मुश्किल समय में सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माने जाने वाला सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स और खरीदारों में घबराहट फैल गई. पिछले पांच दिनों में चांदी कुल 31 हजार रुपए गिर गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, एक किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹13,000 गिरकर ₹2.37 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले, 18 मार्च को चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम थी. वहीं, 24 कैरेट सोना भी ₹4,000 प्रति 10 ग्राम गिरकर ₹1.52 लाख पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले यह ₹1.56 लाख पर था. चलिए जानते हैं आपके शहर में सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है.

19 मार्च को सोने का रेट

कैरेटसोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट1,51,637
22 कैरेट1,38,899
18 कैरेट1,13,728
14 कैरेट88,708
सोर्स: IBJA
Gold Silver Price


आपके शहर में सोने का रेट

शहर24K (₹/g)22K (₹/g)18K (₹/g)
दिल्ली1,52,0601,39,4001,14,080
पटना1,51,9601,39,3001,13,980
जयपुर1,52,0601,39,4001,14,080
लखनऊ1,52,0601,39,4001,14,080
चेन्नई1,56,0001,43,0001,19,800
कोलकाता1,51,9101,39,2501,13,930
मुंबई
1,51,910
1,39,2501,13,930
सोर्स: good returns

आपके शहर में चांदी का रेट

शहरकीमत (₹/kg)
दिल्ली2,60,000
पटना2,60,000
मुंबई2,60,000
लखनऊ2,60,000
चेन्नई2,65,000
कोलकाता2,60,000
सोर्स: good returns
Gold Silver Price


क्यों लुढ़के सोना-चांदी

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण US मॉनेटरी पॉलिसी का फैसला माना जा रहा है. US फेडरल रिजर्व ने हाल ही में इंटरेस्ट रेट्स को स्टेबल रखने का फैसला किया और संकेत दिया कि इस साल रेट कट की उम्मीद कम है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता और तनाव को लेकर चिंता जताई. इस फैसले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ गया, जिससे कीमतों में गिरावट आई.

गौरतलब है कि पिछले दो सालों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई थी. 29 जनवरी, 2026 को चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, प्रॉफिट-बुकिंग शुरू हो गई और 2 फरवरी तक कीमतें गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलो पर आ गईं. अब एक बार फिर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है.

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में तुफानी गिरावट, सेंसेक्स 1900 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,200 के नीचे; निवेशकों के लाखों करोड़ स्वाहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?