Home Top News दुनिया के लिए बंद ‘होर्मुज’ से निकला भारत का LPG टैंकर, कई टन ला रहा गैस; जानें कब पहुंचेगा

दुनिया के लिए बंद ‘होर्मुज’ से निकला भारत का LPG टैंकर, कई टन ला रहा गैस; जानें कब पहुंचेगा

by Sachin Kumar
0 comment
India-bound LPG tanker clears Hormuz

Middle East Tension : मिडिल ईस्ट में तनाव होने की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कोई भी मालवाहक जहाज नहीं गुजर रहा है. इसका असर अब सीधा गैस और क्रूड ऑयल की सप्लाई पर देखने को मिल रहा है.

Middle East Tension : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से तेल और गैस की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है. कोई भी मालवाहक जहाज वहां से आवाजाही नहीं कर पा रहा है और अब इसका दुनिया भर के देशों पर भी देखने को मिल रहा है. इस समुद्री गलियारे से आवाजाही नहीं होने का असर अब हमारे देश पर भी साफ दिखाई देने लगा है. वहीं, भारत आने वाले जहाज भले ही देरी से होर्मुज को पार कर पा रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे वह इस गलियारे से गुजर रहे हैं. इसी कड़ी में एक अच्छी खबर सामने आई है कि एक भारतीय जहाज इस गलियारे से निकल गया है और वह 46,313 टन LPG लेकर भारत जल्द पहुंच जाएगा.

मालवाहक जहाज में 20 क्रू मेंबर सवार

रविवार को एक अधिकारिक बयान के अनुसार, भारत के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहा एक टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य से निकल गया है. अब वह तेजी से देश की तरफ बढ़ रहा है. साथ ही बयान यह भी बताया गया कि मार्शल आइसलैंड्स का झंडा लगा LPG कैरियर MT सर्व शक्ति, जिसमें 46,313 टन LPG लदी है और 20 क्रू सदस्य (जिनमें 18 भारतीय हैं) सवार हैं. 2 मई को वह इस समुद्री गलियारे से सुरक्षित निकल गया है और 13 मई तक विशाखापत्तनम बंदरगाह पहुंच जाएगा.

बताया जा रहा है इस कार्गो में देश की आधे दिन की जरूरत को पूरा करने की क्षमता है. साथ ही पश्चिम एशिया में दो महीने से चल रहा संघर्ष के कारण सप्लाई में आ रही दिक्कतों को कुछ हद तक दूर करने में मदद करेगा. हालांकि, अभी तक भारतीय मालवाहक जहाजों को कोई अतिरिक्त खतरा नहीं हुआ है लेकिन क्लियरंस मिलने के बाद ही जहाज इस समुद्री गलियारे से गुजर पा रहे हैं.

नहीं छिपी कोई दिकक्त

भारत में लगातार एलपीजी को लेकर समस्या बढ़ती जा रही थी. यही वजह है कि भारत अपने हर एक टैंकर को सुरक्षित लाना चाहता है और देश में जरूरत के अनुरूप इसका बंटवारा भी करना चाहता है. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए गल्फ ऑफ ओमान में इंडियन नेवी भी तैनात की गई और इसका कार्य है कि होर्मुज से जहाज सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उसको गंतव्य स्थान तक पहुंचा दें.

एलपीजी को लेकर एक्टिव मोड में भारत

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और ईरान के संयुक्त हमले के बाद उस खत्ते में तनाव बढ़ गया. ईरान ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दावा कर दिया और उसको अप्रत्यक्ष तरीके से बंद कर दिया. हालांकि, ईरान लगातार यह कहता रहा है कि होर्मुज कभी बंद ही नहीं किया गया, लेकिन यह अमेरिका और इजरायल के साथ उन देशों के लिए बंद है जो इनको समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच भारत ने एलपीजी कार्गो से माल उतारने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- ईरान के प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे ट्रंप, कहा- गड़बड़ की तो फिर करेंगे हमले, जानें नए प्रपोजल की शर्तें?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?